Fact Check: क्या टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी समर्थकों को जान से मारने की धमकी दी? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

क्या टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी समर्थकों को जान से मारने की धमकी दी? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। इसी क्रम में एक 7 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को कथित तौर पर बीजेपी समर्थकों को जान से मारने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। इसी क्रम में एक 7 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को कथित तौर पर बीजेपी समर्थकों को जान से मारने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है।

वायरल वीडियो में कहते दिखाई दे रहे हैं - 'जिस दिन ममता बनर्जी और INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी, हम (उनके) घरों में घुसकर मारेंगे।' देखें वीडियो...

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई पता करने के लिए हमने इसकी पड़ताल की। सबसे पहले वीडियो को उसकी क्री फ्रेम्स के जरिए रिवर्स इमेज सर्च किया गया। इसमें हमें एक बंगाली यूट्यूब चैनल ‘R Plus’ एक क्लिप मिली। वीडियो को देखने पर पता चला कि ये बंगाल चुनाव प्रचार के समय राज्य के मालदा में हुई एक चुनावी रैली की है।

2 मिनट 23 सेकेंड लंबे इस वीडियो में बनर्जी दावा करते हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में बैठे लोग दिल्ली और कोलकाता को बर्बाद करने की धमकी देते हैं, जिसे बीजेपी, पीएम मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह चुपचार सुनते रहते हैं। टीएमसी सांसद ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ मुनीर रे उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने दिल्ली और कोलकाता को बर्बाद करने की धमकी दी थी।

इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि जिस दिन ममता बनर्जी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, हम उन्हें घर में घुसकर मारेगे। इस वीडियो से उनका कहा गया यही हिस्सा ही काट-झांट कर वायरल किया जा रहा है। अभिषेक के इस बयान की खबरें कई न्यूज वेबसाइटों पर भी पब्लिश हुई थीं।

बता दें कि फैक्ट चेक वेबसाइट आल्ट न्यूज ने भी इस वायरल वीडियो का फैक्ट चेक किया है, जिसमें उसे एडिट किया हुआ बताया गया है।

इस तरह हमने अपनी जांच में पाया कि अभिषेक बनर्जी के भाषण का एक हिस्सा झूठे दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Created On :   18 Jun 2026 10:53 PM IST

Tags

Next Story