- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- गाड़ी में ई-20 पेट्रोल भरवाने के...
PIB Fact Check: गाड़ी में ई-20 पेट्रोल भरवाने के बाद फ्यूल केप पर चीटियां जमा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीआईबी ने बताया सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मिडिल-ईस्ट में तनाव के बाद क्रूड ऑयल की सप्लाई बिगड़ने से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। इस बीच एथेनॉल वाला फ्यूल चर्चा में आ गया। इसके बाजार में आने के बाद से ही लोगों ने इसे भरवाना शुरु कर दिया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि वाहन में ई-20 पेट्रोल भरवाने के बाद फ्यूल कैप पर चीटियां जमा हो रही हैं। भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे का सच लोगों को बताया है।
यह भी पढ़े -क्या टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी समर्थकों को जान से मारने की धमकी दी? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच
पड़ताल
पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने एक्स अकाउंट पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट को पोस्ट कर लिखा, 'सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि E20 पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों के फ्यूल फिलर कैप (ईंधन भरने वाली जगह के ढक्कन) पर चींटियां जमा हो रही हैं।' एजेंसी ने आगे लिखा, 'सावधान! ये दावे झूठे हैं। E20 फ्यूल और चींटियों के आकर्षित होने के बीच कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। E20 फ्यूल में ऐसा कोई तत्व नहीं है जो चींटियों या दूसरे कीड़ों को गाड़ी के फ्यूल कैप के आस-पास इकट्ठा होने के लिए आकर्षित करे।'
यह भी पढ़े -क्या आपकी गाड़ी में E20 पेट्रोल डलवाने से मोटर इंश्योरेंस क्लेम खारिज हो सकता है? पीआईबी ने बताई वायरल दावे की सच्चाई
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   20 Jun 2026 10:45 PM IST













