PIB Fact Check: क्या अरुणाचल में घुसपैठ का प्रयास कर रहे चीनी सेना को लोकल लोगों ने खदेड़ दिया? जानें वायरल वीडियो का सच

क्या अरुणाचल में घुसपैठ का प्रयास कर रहे चीनी सेना को लोकल लोगों ने खदेड़ दिया? जानें वायरल वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस झूठे दावे के साथ शेयर हो रहा है कि अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ कर रही चीनी सेना को स्थानीय लोगों ने खदेड़ दिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस झूठे दावे के साथ शेयर हो रहा है कि अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ कर रही चीनी सेना को स्थानीय लोगों ने खदेड़ दिया।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे को गुमराह करने वाला और फेक बताया है। एजेंसी ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'वीडियो का दावे से कोई लेना-देना नहीं है और इसे गलत जानकारी फैलाने के इरादे से शेयर किया जा रहा है।'

इसी के साथ एजेंसी ने लोगों को सलाह दी कि वे बिना वेरिफाइड कंटेंट को शेयर या फॉरवर्ड न करें। ऑफिशियल सोर्स से ही जानकारी वेरिफाई करें।


ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :  

Tags

Next Story