PIB Fact Check: क्या RBI ने 1 हजार रुपये का नया नोट जारी किया है, जानें क्या है वायरल हो रहे पोस्ट का सच

क्या RBI ने 1 हजार रुपये का नया नोट जारी किया है, जानें क्या है वायरल हो रहे पोस्ट का सच
सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि 1 हजार रुपये का नया नोट जारी किया गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि 1 हजार रुपये का नया नोट जारी किया गया है।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे को नकली बताया है। एजेंसी के मुताबिक, RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने नए ₹1,000 नोट जारी करने के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। इसके साथ ही एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वे बिना वेरिफाई किए दावे को शेयर न करें।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :  

Tags

Next Story