- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- 'पीएम मुद्रा योजना' के तहत 3 हजार...
PIB Fact Check: 'पीएम मुद्रा योजना' के तहत 3 हजार 250 रुपये के एग्रीमेंट चार्ज पर 20 लाख रूपये का लोन मिल रहा है? जानें वायरल दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक लोन मंज़ूरी पत्र (loan approval letter) घूम रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के तहत ₹20 लाख का लोन दिया जाएगा, बशर्ते एग्रीमेंट चार्ज के तौर पर ₹3,250 का भुगतान किया जाए।
पड़ताल
भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल पत्र को फर्जी बताया है। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, 'मुद्रा (MUDRA) व्यक्तियों या सूक्ष्म उद्यमियों को सीधे लोन नहीं देती है। यह एक रीफ़ाइनेंसिंग एजेंसी है। सही जानकारी के लिए mudra.org.in/FAQ पर जाएं।'
इसके साथ ही एजेंसी ने लोगों से ऐसे दावों से सावधान रहने और उन्हें वायरल होने से रोकने में मदद करने की अपील की है।
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   13 Sept 2026 7:14 PM IST












