Fact Check: एक बार 20 हजार निवेश करने पर हर महीने होगी 2 लाख रुपये तक की कमाई? पीआईबी ने बताई सच्चाई

एक बार 20 हजार निवेश करने पर हर महीने होगी 2 लाख रुपये तक की कमाई? पीआईबी ने बताई सच्चाई
एक वेबसाइट 'क्वांटम AI इन्वेस्टमेंट स्कीम' का ऑफ़र दे रही है। इसमें 20,000 रुपये के एक बार के निवेश पर हर महीने 2,00,000 रुपये से ज़्यादा की पक्की कमाई का वादा किया जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। ऐसे ही एक वेबसाइट 'क्वांटम AI इन्वेस्टमेंट स्कीम' का ऑफ़र दे रही है। इसमें 20,000 रुपये के एक बार के निवेश पर हर महीने 2,00,000 रुपये से ज़्यादा की पक्की कमाई का वादा किया जा रहा है।

पड़ताल

भारत सरकार सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वेबसाइट को फर्जी बताया है। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, 'एक फ़र्ज़ी वेबसाइट भारत सरकार के 'नेशनल पोर्टल ऑफ़ इंडिया' की नकल कर रही है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर 'क्वांटम AI इन्वेस्टमेंट स्कीम' का ऑफ़र दे रही है। इसमें 20,000 रुपये के एक बार के निवेश पर हर महीने 2,00,000 रुपये से ज़्यादा की पक्की कमाई का वादा किया जा रहा है।'

पीआईबी फैक्ट चेक ने आगे लिखा, 'न तो वित्त मंत्री और न ही भारत सरकार ने ऐसी किसी क्वांटम AI इन्वेस्टमेंट स्कीम या प्लेटफ़ॉर्म को मंज़ूरी दी है।'

एजेंसी ने लोगों से अपील की कि वह अनजान वेबसाइटों, लिंक, कॉल या मैसेज के साथ अपनी बैंक डिटेल्स या OTP शेयर न करें। नागरिकों और अन्य स्टेकहोल्डर्स को सरकार द्वारा दी जाने वाली वेरिफ़ाइड जानकारी और सेवाओं के लिए भारत के सही नेशनल पोर्टल https://india.gov.in पर जाएँ।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   8 Sept 2026 10:36 PM IST

Tags

Next Story