PIB Fact Check: क्या प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत 1% की ब्याज दर पर 2 लाख रुपये का लोन मिल रहा है? जानें वायरल दावे का सच

क्या प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत 1% की ब्याज दर पर 2 लाख रुपये का लोन मिल रहा है? जानें वायरल दावे का सच
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर लोन अप्रूवल लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत 1% की ब्याज दर पर ₹2,00,000 का लोन मंज़ूर किया गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर लोन अप्रूवल लेटर वायरल हो रहा है।

वायरल लेटर में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत 1% की ब्याज दर पर ₹2,00,000 का लोन मंज़ूर किया गया है।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक वायरल लेटर को फर्जी बताया है। एजेंसी ने आपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'मुद्रा (MUDRA) एक री-फाइनेंसिंग संस्था है और यह सीधे माइक्रो-एंटरप्रेन्योर/व्यक्तियों को लोन नहीं देती है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन पास की बैंक शाखाओं, RBI-रजिस्टर्ड NBFCs, MFIs आदि के ज़रिए लिया जा सकता है।'

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   30 Aug 2026 3:00 PM IST

Tags

Next Story