- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- नीट-पीजी परीक्षा में लगेगी मेडिकल...
PIB Fact Check: नीट-पीजी परीक्षा में लगेगी मेडिकल अधिकारियों की ड्यूटी, 5 दिन तक बंद रहेंगे CGHS वेलनेस सेंटर/डिस्पेंसरी, जानें वायरल नोटिस का सच?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि NEET-PG परीक्षा ड्यूटी के लिए मेडिकल अधिकारियों की तैनाती के कारण CGHS वेलनेस सेंटर/डिस्पेंसरी 27 से 31 अगस्त 2026 तक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़े -22 हजार के शुरुआत निवेश पर हर हफ्ते 5.50 लाख रुपये मिलेंगे, जानें क्या है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का सच?
पड़ताल
भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे को फर्जी बताया है। एजेंसी के मुताबिक, 'यह नोटिस CGHS निदेशालय द्वारा न तो जारी किया गया है और न ही अधिकृत किया गया है। सभी CGHS वेलनेस सेंटर अपने तय कामकाज के समय के अनुसार काम करेंगे और लाभार्थियों के लिए सेवाओं में कोई रुकावट नहीं आएगी।'
यह भी पढ़े -क्या इंडिया पोस्ट ऑफिस की तरफ से 20 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जा रहा है? जानें वायरल दावे का सच
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   23 Aug 2026 7:56 PM IST









