फर्जी खबर: क्या आधार कार्ड पर मिल रही फ्री स्कूटी, मोबाइल और रिचार्ज? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

क्या आधार कार्ड पर मिल रही फ्री स्कूटी, मोबाइल और रिचार्ज? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर बनाए गए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर बनाए गए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में दावा किया जा रहा है कि आधार कार्ड के जरिए सभी लोगों को फ्री स्कूटी, मोबाइल फोन और मुफ्त रिचार्ज दिया जाएगा। यह दावा पूरी तरह फर्जी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘rj_rashmi6’ नाम के हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई AI-जनरेटेड वीडियो शेयर किए गए। वीडियो में अलग-अलग सरकारी योजनाओं के नाम पर मुफ्त सुविधाएं देने की बात कही गई है।

यह भी पढ़े -क्या आधार कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल फोन दिए जाएंगे? जानें क्या है पीएम मोदी के वायरल हो रहे वीडियो का सच

PIB ने किया फैक्ट चेक

पीआईबी फैक्ट चेक ने इन वायरल वीडियो को फर्जी बताया है। PIB Fact Check के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। आधार कार्ड के आधार पर सभी लोगों को फ्री स्कूटी, मोबाइल फोन या मुफ्त रिचार्ज देने की ऐसी कोई सरकारी योजना नहीं है। पीआईबी फैक्ट चेक ने लोगों को ऐसे भ्रामक वीडियो और पोस्ट को शेयर या फॉरवर्ड नहीं करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े -क्या 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के तहत 5500 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देने पर 10 लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है? जानें सच

AI से बनाए गए वीडियो से रहें सावधान

फैक्ट चेक में सामने आया कि वायरल वीडियो AI की मदद से तैयार किए गए हैं। इनमें प्रधानमंत्री मोदी की आवाज और वीडियो को इस तरह इस्तेमाल किया गया है कि यह वास्तविक सरकारी घोषणा जैसा लगे। ऐसे वीडियो देखकर किसी भी योजना पर भरोसा करने से पहले उसकी जानकारी आधिकारिक सरकारी स्रोतों से जांचना जरूरी है। पीआईबी ने कहा है कि केंद्र सरकार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध जानकारी की सत्यता जांचने के लिए उसे PIB Fact Check के पास भेजा जा सकता है। लिहाजा, आधार कार्ड पर फ्री स्कूटी, मोबाइल फोन और मुफ्त रिचार्ज देने का दावा फर्जी है। वायरल वीडियो AI से बनाए गए हैं और इन्हें सरकारी घोषणा समझकर शेयर नहीं करना चाहिए।

Created On :   20 Aug 2026 1:39 AM IST

Tags

Next Story