PIB Fact Check: क्या आधार कार्ड पर मुफ्त साइकिलें देगी मोदी सरकार? जानें वायरल दावे का सच

क्या आधार कार्ड पर मुफ्त साइकिलें देगी मोदी सरकार? जानें वायरल दावे का सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी कहते दिख रहे हैं कि आधार कार्ड पर मुफ्त साइकिलें दी जाएंगी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी कहते दिख रहे हैं कि आधार कार्ड पर मुफ्त साइकिलें दी जाएंगी।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चैक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने 'mistri_bhau12' नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया ये वीडियो फर्जी है। पीएम मोदी की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। इसी के साथ ही एजेंसी ने लोगों से अपील की है वो ऐसी लुभावनी योजनाओं के झांसे में न आएं।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   6 Aug 2026 11:40 PM IST

Tags

Next Story