- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या 'प्रधानमंत्री बेरोज़गारी भत्ता...
PIB Fact Check: क्या 'प्रधानमंत्री बेरोज़गारी भत्ता योजना' के तहत सभी बेरोजगारों को ₹2500 दिए जाएंगे? जानें वायरल दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि 'प्रधानमंत्री बेरोज़गारी भत्ता योजना' के तहत सभी बेरोजगारों को ₹2500 दिए जाएंगे।
यह भी पढ़े -क्या 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के तहत 5500 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देने पर 10 लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है? जानें सच
पड़ताल
भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावा को पूरी तरह फर्जी बताया है। एजेंसी के मुताबिक केंद्र सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। इसी के साथ एजेंसी ने लोगों से सतर्क रहने और योजना के नाम पर किसी भी अनजान या असत्यापित प्लेटफॉर्म पर अपने बैंक विवरण, OTP, आधार संख्या या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी है।
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
ऐसे कराएं फैक्ट चेक अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   2 Aug 2026 8:14 PM IST














