PIB Fact Check: क्या आधार कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल फोन दिए जाएंगे? जानें क्या है पीएम मोदी के वायरल हो रहे वीडियो का सच

क्या आधार कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल फोन दिए जाएंगे? जानें क्या है पीएम मोदी के वायरल हो रहे वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी आधार कार्ड धारकों को फ्री मोबाइल फोन दिए जाने की घोषणा करते दिखाई दे रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी आधार कार्ड धारकों को फ्री मोबाइल फोन दिए जाने की घोषणा करते दिखाई दे रहे हैं।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चैक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल वीडियो को फर्जी बताया है। एजेंसी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, 'freeschemehub नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटली बदला हुआ (मॉर्फ्ड) वीडियो शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि सभी आधार कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल फोन दिए जाएंगे।'

पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सावधान रहने और ऐसे लुभावने दावों पर भरोसा न करने की अपील की है।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   7 Aug 2026 11:00 PM IST

Tags

Next Story