Fact Check: करीना कपूर के प्रेग्नेंट होने की खबरों पर आया अपडेट, टीम ने बताया- झूठी है खबर

करीना कपूर के प्रेग्नेंट होने की खबरों पर आया अपडेट, टीम ने बताया- झूठी है खबर
अभिनेत्री करीना कपूर खान शुक्रवार की सुबह मुंबई में स्पॉट हुईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू हो गई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान शुक्रवार की सुबह मुंबई में स्पॉट हुईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, सामने आए एक वीडियो में करीना अपनी कार की ओर जाती नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी टीम भी मौजूद थी। वीडियो में करीना का पेट थोड़ा बाहर निकला हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि अभिनेत्री तीसरी बार मां बनने वाली हैं।

करीना की टीम के एक सदस्य ने पैपराजी से उन्हें बचाने के लिए उनके सामने छाता भी कर दिया, लेकिन इसके बावजूद उनका वीडियो कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से फैलने लगीं।

टीम ने बताया- प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना

हालांकि, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। करीना की टीम ने साफ किया है कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट नहीं हैं। एक अन्य सूत्र ने भी इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह कैमरे का खराब एंगल हो सकता है या फिर करीना ने शायद ज्यादा खाना खाया हो। करीना और सैफ अली खान पहले से दो बेटों तैमूर और जेह के माता-पिता हैं। दोनों हाल ही में अपने बच्चों के साथ छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। परिवार ने 16 अगस्त को सैफ का 56वां जन्मदिन भी साथ में मनाया था। करीना ने वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं।

करीना ने पहले ही कही थी परिवार बढ़ाने पर बात

करीना ने एक इंटरव्यू में परिवार को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि सैफ हर दशक में पिता बने हैं। सैफ के सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी हैं, जो उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं। करीना ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्होंने सैफ से साफ कह दिया है कि 60 के दशक में वह दोबारा पिता नहीं बनेंगे। करीना और सैफ के बड़े बेटे तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था, जबकि छोटे बेटे जेह का जन्म 21 फरवरी 2021 को हुआ।

Created On :   21 Aug 2026 11:50 PM IST

Tags

Next Story