Kareena Kapoor Post: बेटे तैमूर के साथ खेला क्रिकेट खेलते हुए करीना कपूर ने बुमराह को दी थी चुनौती, अब सामने आया बुमराह का मजेदार रिएक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ क्रिकेट खेलते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ क्रिकेट खेल और इस दौरान वे गेंदबाजी करती नजर आईं और साथ साथ ही मजाक में जसप्रीत गुमराह को चुनौती दे डाली। अब इस पोस्ट पर बुमराहने भी मजेदार रिएक्शन दिया है।
करीना का पोस्ट
करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे तौमूर के साथ क्रिकेट खेलते हुए कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने मजाक में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुनौती दे डाली। उन्होंने मजाक में लिखा, 'मेरे टैलेंट को कम मत समझो। मैं बुमराह को भी टक्कर दे सकती हूं।' करीना ने बताया कि उनके बेटे तैमूर को क्रिकेट का बहुत शौक है। तैमूर अक्सर करीना से पूछते हैं कि क्या वह रोहित शर्मा या विराट कोहली को जानती हैं, ताकि वह उनसे क्रिकेट बैट मंगवा सकें। तैमूर तो फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के बारे में भी पूछते हैं, जिस पर करीना हंसते हुए मना कर देती हैं कि वह उन्हें नहीं जानतीं।
बुमराह ने दिया रिएक्शन
अब इस पोस्ट पर स्टार क्रिकेट जसप्रीत सिंह ने अपना मजेदाक रिएक्शन दिया है। बुमराह ने करीना की स्टोरी को अपने हैंडल पर शेयर किया है और लिखा है- i have no doubt. great skill। इसके साथ हंसने वाले इमोजी भी शेयर किया है।
'दायरा' में नजर आएंगी करीना
करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में दिखाई देंगी। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में वह पहली बार साउथ के मशहूर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म में ये दोनों कलाकार एक साथ पुलिस अधिकारियों की भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो शेयर किया था।
Created On :   24 Jun 2026 1:20 PM IST












