Box Office Collection: रिलीज के चौथे दिन 50 करोड़ पार हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2', जानें कैसा रहा पेद्दी और मैं वापस आऊंगा का हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिनेमाघरों में कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इसमें बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्में शामिल हैं। शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था और जब से ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के चार दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ पेद्दी और मैं वापस आऊंगा भी ठीक ठाक कलेक्शन कर रही हैं।
यह भी पढ़े -शरवरी बोलीं, हर एक्टर का सपना होता है कि वह ऐसी कहानी का हिस्सा बने जो लोगों के दिलों में बस जाए
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हुई। हालांकि वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को इसने 6.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 53.85 करोड़ रुपये हो गया है।
मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की दूसरे हफ्ते के वीकएंड पर अच्छी कमाई हुई। वीकएंड के बाद इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे सोमवार को इसने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.75 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़े -वेतन असमानता पर पल्लवी जोशी का छलका दर्द, कहा- 'सबसे ज्यादा लोकप्रिय होने के बावजूद मिली आधी फीस'
पेद्दी
राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ। अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। तीसरे सोमवार को इसने सिर्फ 83 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 2.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 235.10 करोड़ रुपये हो गया है।
Created On :   23 Jun 2026 11:28 AM IST












