Miss Universe India 2026: सुष्मिता-लारा के नक्शेकदम पर मप्र की बेटी हर्षिता साहू, मिस यूनिवर्स इंडिया में करेगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

सुष्मिता-लारा के नक्शेकदम पर मप्र की बेटी हर्षिता साहू, मिस यूनिवर्स इंडिया में करेगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

डिजिटल डेस्क, भोपाल। विश्व की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स की शुरुआत हो चुकी है और मध्यप्रदेश की बेटी हर्षित साहू ने इस ओर पहली सफलता भी पाई है। जो राज्य भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर्षिता का चयन मिस यूनिवर्स इंडिया में बतौर फाइनलिस्ट किया जा चुका है और अब मिस यूनिवर्स इंडिया में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। सुष्मिता सेन व लारा दत्ता की तरह हर्षिता मिस यूनिवर्स बन राज्य व अपने माता पिता का नाम पूरे दुनिया में रौशन करेगी।

विश्व के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स के लिए मिस यूनिवर्स इंडिया द्वारा लोकल टैलेंट को मौका मिले इस उद्देश्य से राज्य स्तर पर स्टेट ऑडिशन का आयोजन किया जाता है। हाल ही में मिस यूनिवर्स इंडिया द्वारा राजधानी में ऑफिसियल ऑडीशन आयोजित था। ऑडिशन में मध्य प्रदेश के कोने कोने से आई कई टैलेंटेड लड़कियों के बीच हर्षिता ने बाजी मारी है इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद वो सीधे तौर पर मिस यूनिवर्स इंडिया में बतौर फाइनलिस्ट नजर आएगी व मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। उपरोक्त ऑडिशन के दौरान जज में रूप में मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद, मिस यूनिवर्स इंडिया '25 व देश की टॉप मॉडल माणिका विश्वकर्मा, मिस यूनिवर्स इंडिया के डायरेक्टर अमजद खान मौजूद रहें।

मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद ने मीडिया संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश राज्य ऑडिशन के विजेता को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में सीधे प्रवेश मिलेगा। ये ऑडिशन युवा महिलाओं को उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए एक असाधारण मंच प्रदान करेगा। आपको बता दें कि रुठियाई गुना की रहनेवाली हर्षिता साहू ने मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश का खिताब अपने नाम किया है। यह तीसरा वर्ष है जब मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए मध्य प्रदेश के लिए आधिकारिक राज्य के तौर पर ऑडिशन की मेजबानी कर रहा है। प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुनर चमकाने का अवसर देता है।

मिस यूनिवर्स इंडिया 25 मणिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) ने कहा मध्यप्रदेश अद्भुत है यहां के प्रतिभागियों में गजब का टैलेंट है। यहाँ की विजेता अब राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य को रिप्रेजेंट करेगी। हां उनमे अपार संभावनाएं हैं मैं उन्हें जीत की बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ। मध्यप्रदेश के व्यंजनों में गजब का स्वाद है।

मिस यूनिवर्स इंडिया के नेशनल पीआर डायरेक्टर सर्वेश कश्यप ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में ही सुष्मिता सेन (1994) और लारा दत्ता (2000) मिस यूनिवर्स खिताब हासिल कर दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। इन महिलाओं ने न सिर्फ सुंदरता का प्रतिनिधित्व किया है,बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

कौन हैं हर्षिता साहू

हर्षिता साहू मध्य प्रदेश के गुना जिले के रुठियाई की 23 वर्षीय युवा प्रोफेशनल हैं। कंप्यूटर साइंस में स्नातक हर्षिता वर्तमान में Deutsche Bank में डेटा एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। छोटे शहर से निकलकर उन्होंने शिक्षा, मेहनत और आत्मनिर्भरता के बल पर अपने करियर में उल्लेखनीय स्थान बनाया है। पेशेवर जीवन के साथ-साथ हर्षिता सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रही हैं। वे विभिन्न एनजीओ और संगठनों जैसे UNI, HelpAge India और Muskurahat Foundation से जुड़कर शिक्षा और बाल कल्याण से संबंधित अभियानों में योगदान देती रही हैं। साथ ही, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के तहत वेस्ट मटेरियल से लगभग 200 फ्लावर पॉट्स बनाकर जागरूकता फैलाने का कार्य भी किया है, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। पेजेंट्री के क्षेत्र में यह उनका पहला कदम है, जहां वे मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनका मानना है कि छोटे शहरों से आने वाले युवाओं के लिए कोई भी सपना बड़ा नहीं होता, यदि उसे साहस और निरंतर प्रयास के साथ पूरा किया जाए।

Created On :   22 Jun 2026 6:48 PM IST

Next Story