Eetha Teaser Leaked: 'कॉकटेल 2' की रिलीज के बीच पूरी लाइमलाइट लूट ले गई 'ईथा'? श्रद्धा कपूर फिल्म जीता दिल, ऑनलाइन लीक हुआ टीजर

कॉकटेल 2 की रिलीज के बीच पूरी लाइमलाइट लूट ले गई ईथा? श्रद्धा कपूर फिल्म जीता दिल, ऑनलाइन लीक हुआ टीजर
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द ही सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी करने वाली है। जिस फिल्म से एक्ट्रेस वापसी करने वाली है उसका नाम है ईथा। श्रद्धा कपूर इस फिल्म का टीजर ऑनलाइन लीक हो गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द ही सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी करने वाली है। जिस फिल्म से एक्ट्रेस वापसी करने वाली है उसका नाम है ईथा। श्रद्धा कपूर इस फिल्म का टीजर ऑनलाइन लीक हो गया है। इंटरनेट पर इसके वीडियोज वायरल हो रहे हैं। दरअसल, हुआ यह है कि फिल्म का टीजर फिल्म 'कॉकटेल 2' के साथ अटैच किया गया है, जो आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में लगी है। अब आलम यह है कि 'कॉकटेल 2' से ज्यादा चर्चा 'ईथा' के टीजर की हो रही है और फैंस जमकर श्रद्धा की तारीफ कर रहे हैं।

श्रद्धा ने फिर एक्टिंग से जीता फैंस का दिल

'कॉकटेल 2' के साथ मेकर्स ने 'ईथा' का टीजर रिलीज किया है। अब इसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं और लोगों के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर दिग्गज मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाती दिखी हैं। 'स्त्री' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली श्रद्धा एक बार फिर अपनी अदाकारी दिल जीतनी नजर आ रही है।

फिर महफिल लूट ले गईं श्रद्धा कपूर

फिल्म के टीजर में श्रद्धा को स्टेज परफॉर्मेंस करते दिखाया गया है। स्क्रीन पर श्रद्धा कपूर की प्रजेंस और विजुअल्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। टीजर में श्रद्धा कपूर की जो झलक है, उसमें वे गर्भावस्था में बेबी बंप के साथ दिख रही हैं। फिर, बच्चे के जन्म के कुछ ही पलों बाद स्टेज पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। इस सीन ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा छेड़ दी है। टीजर में श्रद्धा कपूर के डायलॉग भी दमदार हैं।

डांस और लुक दोनों कमाल

टीजर में श्रद्धा एक जगह बोलती हैं, 'पड़े पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी। पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी'। जवाब मिलता है, 'तो बन जा मिसाल'। एक्ट्रेस का मेकअप, ड्रेस और लुक हर चीज एक नंबर है। नेटिजंस से टीजर को शानदार रिएक्शन मिल रहे है। बता दें कि फिल्म 'ईथा' का डायरेक्शन 'छावा' फेम लक्ष्मण उटेकर ने किया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी लीड रोल में हैं। फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी।


Created On :   19 Jun 2026 5:44 PM IST

Tags

Next Story