Ranbir Kapoor Niece Video: रणबीर कपूर की भांजी ने पैपराजी को दिए पोज, क्यूट अंदाज ने जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी को फैंस काफी पसंद करते हैं। उन्हें फिल्म दादी की शादी में नीतू कपूर और रिद्धिमा के साथ देखा गया था। वहीं एक बार फिर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी की बेटी समारा को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान वे ऑल-डेनिम लुक में चुलबुले अंदाज में नजर आईं। पैप्स को देखते हुए उन्होंने पाउट बनाकर पोज देना शुरू कर दिए। उन्हें देख नेटिजंस लिख रहे हैं कि लगता है समारा मामी आलिया भट्ट की राह पर आगे बढ़ेंगी।
यह भी पढ़े -जब अमृता राव ने ठुकराईं सलमान-रणबीर जैसे बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में, इस तरह बनाई इंडस्ट्री में अलग पहचान
चुलबुले अंदाज से जीता दिला
समारा ने कैमरा-फ्रेंडली पोज से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। फैंस का मानना है कि उन्होंने कपूर परिवार का चार्म और स्टार क्वालिटी विरासत में पाई है। हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं समारा ने अपने अंदाज से न सिर्फ फोटोग्राफर्स, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत लिया। वायरल हो रहे वीडियो में स्टारकिड कैमरों के सामने बेफिक्र अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े -बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान
डेनिम लुक में दिखी
ऑल-डेनिम आउटफिट और सलीके से सेट किए गए बालों में समारा बेहद स्टाइलिश दिखीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह कभी पाउट बनाती दिखीं, तो कभी मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स के लिए पोज देती नजर आईं। समारा के वीडियो वायरल होते ही फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने कहा कि वह काफी बड़ी हो गई हैं, जबकि कुछ का मानना है कि उनमें फिल्मों की दुनिया का चार्म साफ दिखाई देता है।
Created On :   16 Jun 2026 6:32 PM IST












