Rashmika Mandanna Deverakonda: रश्मिका मंदाना ने बदला अपना नाम, पति विजय देवरकोंडा की पोस्ट पर एक्ट्रेस का रिएक्शन देखकर चौंके फैंस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म कॉकटेल 2 के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में एक्ट्रेस पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ स्क्रिन शेयर करने वाली है। इसी बीच विजय देवरकोंडा की पत्नी और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपना नाम बदल लिया है। अपने नाम को लेकर रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट भी शेयर किया है, जिसे लेकर अब फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
रश्मिका का पूरा नाम
रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना छात्रवृत्ति कार्यक्रम में विजय देवराकोंडा को दिए गए एक संदेश में खुद को रश्मिका मंदाना देवराकोंडा के रूप में संबोधित किया। इस बातचीत ने देवराकोंडा फाउंडेशन की 180 सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए शुरू की गई पहल के साथ-साथ सबका ध्यान आकर्षित किया। दरअसल, यह सब तब शुरू हुआ जब रश्मिका और उनके पति और विजय देवरकोंडा ने तेलंगाना के थुम्मनपेट गांव में सरकारी स्कूल के 180 होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप देने के लिए एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह गांव विजय देवरकोंडा के पिता का पैतृक गांव है।
यह भी पढ़े -'गुल्लक 5' में अपने किरदार की बारीकियां कैसे की तैयार? हर्ष मायर ने बताया अभिनय का राज
Wait.. I’m there toooo.. 🐒
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) June 14, 2026
Your love,
Rashmika Mandanna Deverakonda. 🥰🥰🤍 https://t.co/T4PxqB0VxD
कार्यक्रम के दौरान रश्मिका ने कही ये बात
गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए रश्मिका ने कहा, 'आज मैं कम बोलूंगी, लेकिन हम 'देवरकोंडा फाउंडेशन' के जरिए एक बहुत अच्छी शुरुआत कर रहे हैं। इसकी शुरुआत हम अचमपेट और थुम्मनपेट से कर रहे हैं, जो मेरे ससुर का गांव है। आज मैं आपके सामने 'रश्मिका मंदाना देवरकोंडा' के रूप में खड़ी हूं और मुझे इसकी बहुत खुशी है।'
'राणाबाली' में एक साथ नजर आएंगे रश्मिका और विजय
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म 'राणाबाली' में एक साथ नजर आने वाले हैं। यह एक पीरियड फिल्म है। 'राणाबाली' 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा।
Created On :   16 Jun 2026 11:46 AM IST












