Film Collection: वीकएंड पर फिल्म रामचरण की फिल्म 'पेद्दी' ने मारी बाजी, जानें 'हॉन्टेड 3डी' के आगे कैसी रही कंगना और दिलजीत की फिल्म की कमाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस समय सिनेमाघरों में तमाम बड़े स्टार्स को डायरेक्टर्स की फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है। रविवार को बॉलीवुड फिल्मों दिलजीत की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा', कंगना की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' को वीकएंड का फायदा मिला है। वहीं हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' ने भी रविवार को अच्छा कलेक्शन किया है। साउथ की फिल्म 'पेद्दी' के कलेक्शन में वीकएंड पर एक बार फिर उछाल आया है। तो चलिए जान लेते है की सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
मैं वापस आऊंगा
दिलजीत दोसांझ की अदाकारी वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की रिलीज को तीन दिन पूरे हो चुके हैं। रविवार को इस फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है। तीसरे दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ भी हैं।
भारत भाग्य विधाता
26/11 हमलों पर आधारित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' सिनेमाघरों में 12 जून को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही। रविवार को इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसकी कमाई में मामूली बढ़ोतरी हुई। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। शनिवार को इसने 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 4.25 करोड़ रुपये हो गया है।
गवर्नर
1991 के आर्थिक संकट पर बनी फिल्म 'गवर्नर' की रिलीज को तीन दिन हो चुके हैं। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका कुल कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये हो गया है।
हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट
ऊपर दी गई तीनों फिल्मों पर हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ भारी पड़ती नजर आ रही है। रविवार को इस फिल्म ने तीनों फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन किया है। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 3.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। शनिवार को इस फिल्म की कमाई 3.25 करोड़ रुपये रही। तीन दिनों में फिल्म का कलेक्शन 9.35 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़े -कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट
पेद्दी
साउथ की फिल्म 'पेद्दी' ने 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 9.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। शनिवार को इसने 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसका टोटल कलेक्शन 216 करोड़ रुपये हो गया है।
Created On :   15 Jun 2026 3:46 PM IST












