Cocktail 2 Viral Video: 'कॉकटेल 2' प्रमोशन के दौरान मची भगदड़, शाहिद निकल गए आगे कृति सेनन ने किया रश्मिका का बचाव, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में हैं। और पूरी स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। इसी सिलसिले में तीनों कलाकार पुणे के एक मॉल में पहुंचे थे। वहां अपने पसंदीदा सितारों को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि उन्होंने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ने की वजह से इस इवेंट को बीच में ही रोकना पड़ा।
कृति ने बड़ी बहन की तरह किया रश्मिका का बचाव
सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ के बीच से निकलने में शाहिद कपूर को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, कृति सेनन ने समझदारी दिखाते हुए रश्मिका मंदाना को कसकर पकड़ा हुआ है और वह उन्हें भीड़ के धक्कों से बचाते हुए सुरक्षित बाहर निकालती नजर आईं।
कृति के इस रवैये की इंटरनेट पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कृति जिस तरह रश्मिका को बचा रही हैं, वह बिल्कुल एक बड़ी बहन की तरह लग रहा है'। वहीं, कई लोगों ने मॉल के सुरक्षा इंतजामों पर गुस्सा जाहिर किया और भीड़ के इस व्यवहार को गलत बताया।
कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'?
'कॉकटेल 2' का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल निभाया है। यह फिल्म साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है।
Created On :   14 Jun 2026 1:29 PM IST












