Upcoming film Alpha: वॉर, पठान, टाइगर के बाद आ रही है आलिया की अल्फा, यशराज बैनर की ये फिल्म बाकी स्पाई मूवीज से क्यों होगी अलग, ये चार बातें बनाएंगी फिल्म को सुपर हिट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जब अल्फा का टीजर आया तो सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हुई कि यह यशराज फिल्मस के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म है। खुद YRF इसे भारत की पहली बड़े स्केल की फीमेल लीड स्पाई एक्शन फिल्म की तरह प्रमोट कर रहा है। लेकिन सवाल ये है कि हॉलीवुड तो दशकों से फीमेल स्पाई और एक्शन हीरोइनों पर फिल्में बना रहा है। हॉलीवुड में Salt, Kill Bill, Black Widow, और हाल की में Citadel जैसी सीरीज ने साबित कर दिया कि फीमेल लीड भी बड़े लेवल पर एक्शन और स्पाई फ्रेंचाइज को लीड कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि, यशराज बैनर की ये फिल्म बाकी स्पाई मूवीज से कैसे अलग होगी और ऐसी कौन सी बाते हैं जो फिल्म का सुपरहिट बना सकती हैं। और क्या आलिया भट्ट इस फिल्म के लिए सही च्वाइस हैं?
हॉलीवुड में फीमेल स्पाई फिल्मों का रहा है दम, अब बॉलीवुड की बारी
भारत में आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा पहली बड़े स्केल की फीमेल-लीड स्पाई यूनिवर्स फिल्म मानी जा रही है, लेकिन हॉलीवुड में फीमेल जासूस और एक्शन हीरोइनों का ट्रेंड काफी पुराना है। यहां की कई फिल्मों ने साबित किया कि फीमेल किरदार भी बड़े एक्शन फ्रेंचाइज को लीड कर सकते हैं। अब सवाल ये है कि क्या आलिया भट्ट अल्फा के जरिए भारत की पहली बड़ी फीमेल सुपरस्पाई बन पाएंगी?"
इन चार बातों के कारण फिल्म को सकती है सुपर हिट-
पहली बार फीमेल एजेंट स्टोरी के फोकस मे
अब तक स्पाई यूनिवर्स में शाहरुख, सलमान और ऋतिक रोशन जैसे बड़े स्टार्स सुपर-एजेंट दिखे हैं। अल्फा पहली ऐसी फिल्म है जिसमें पूरी फीमेल एजेंट के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह फ्रेंचाइज़ी को नया और फ्रेश फील दे सकती है।
आलिया का नया एक्शन अवतार
दर्शकों ने आलिया को ज्यादातर ड्रामा और इमोशनल रोल में देखा है। अल्फा में वह हाई-ऑक्टेन एक्शन, हथियारों और खतरनाक मिशनों के साथ नजर आएंगी। अगर उनका एक्शन अवतार दर्शकों को पसंद आया, तो यह फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट बन सकता है।
दो फीमेल एजेंटों की जोड़ी
फिल्म में सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो पावरफुल फिमेल किरदार हैं। आलिया और शरवरी की जोड़ी स्पाई यूनिवर्स में नया डायनामिक ला सकती है। अब तक की फिल्मों में ऐसी फीमेल एक्शन पार्टनरशिप देखने को नहीं मिली है।
YRF स्पाई यूनिवर्स का बड़ा कनेक्शन
पठान, वॉर और टाइगर 3 की सक्सेस के बाद दर्शकों की उम्मीदें बहुत बढ़ चुकी हैं। अगर अल्फा में बड़े कैमियो, यूनिवर्स कनेक्शन और दमदार विलेन Bobby Deol का सही इस्तेमाल हुआ, तो फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिल सकती है।
जानें अल्फा के लिए आलिया बेस्ट च्वाइस क्यों-
स्पाई रोल में पहले ही खुद को साबित कर चुकी हैं
आलिया ने फिल्म Raazi में एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसलिए YRF को एक ऐसी एक्ट्रेस मिली जो इमोशन और स्पाई दोनों दुनिया को संभाल सकती है।
YRF को चाहिए था नया और फ्रेश चेहरा
Pathaan, Tiger और War के बाद YRF स्पाई यूनिवर्स को नया आयाम देना चाहता था। अलअपा यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म है और आलिया इस बदलाव का सबसे बड़ा चेहरा बन सकती हैं। क्योंकि कटरीना, दीपिका पादुकोण इस यूनिवर्स से पहले ही जुड़ चुके हैं ऐसे में आलिया एक फ्रेश और नया चेहरा है।
पैन-इंडिया और ग्लोबल स्टार पावर
आलिया की फिल्मों का ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत रहा है और उनकी पहचान सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं है। YRF को ऐसी स्टार चाहिए थी जो बड़े पैमाने पर दर्शकों को थिएटर तक खींच सके। और फिल्म आरआरआर औऱ गंगूबाई काठियावाड़ी की सक्सेस के बाद एक्ट्रेस के पास ग्लोबल स्टार पावर हैं।
एक्टिंग और इमोशन का मजबूत कॉम्बिनेशन
स्पाई फिल्मों में सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि एक्टिंग भी जरुरी है। आलिया की सबसे बड़ी ताकत उनकी एक्टिंग रेंज है। YRF को ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी जो एक्शन के साथ-साथ इमोशनल सीन्स में भी दर्शकों को जोड़कर रख सके।
कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और प्रियंका चोपड़ा ने की थी फ़िल्म 'अल्फा' के टीजर की तारीफ
कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कहा कि वह इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। अपनी स्टोरी पर टीजर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरी प्यारी आलिया शरवरी, यह बहुत जबरदस्त लग रहा है। इसे देखने का इंतज़ार नहीं कर सकती... फुल एक्शन मोड... चलो देखते हैं क्या होता है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्टोरीज पर टीजर की तारीफ करते हुए लिखा, "तुम्हारे गेम के लिए तैयार हूँ आलिया, शरवरी, बॉबी। चलो #Alpha!" वहीं, विक्की कौशल ने पोस्ट किया, "ALPHA BHATT बहुत जबरदस्त लग रही हैं। कमाल का लग रहा है। बॉबी सर, आपका यह अंदाज बहुत पसंद आया। आगे और क्या होगा, यह जानने का बेसब्री से इंतज़ार है शर्वरी। पूरी टीम को शुभकामनाएँ!"
यशराज फिल्म की स्पाई यूनिवर्स फिल्म
एक था टाइगर (2012)
15 अगस्त 2012 को रिलीज हुई एक था टाइगर ने YRF की शुरुआत की। उस समय भारत में बड़े पैमाने पर स्पाई यूनिवर्स का कॉन्सेप्ट नया था। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और सलमान खान के टाइगर किरदार ने तुरंत लोकप्रियता हासिल कर ली। लगभग 325 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ यह उस दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में शामिल रही। इसकी सफलता ने YRF को स्पाई फ्रेंचाइज को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया।
टाइगर जिंदा है (2017)
22 दिसंबर 2017 को आई टाइगर जिंदा है ने फ्रेंचाइज़ का स्तर और ऊंचा कर दिया। बड़े एक्शन सेट पीस, इंटरनेशनल स्केल और टाइगर के दमदार अवतार को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म ने करीब 565 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की और यह साबित कर दिया कि टाइगर सिर्फ एक सफल फिल्म नहीं बल्कि एक मजबूत फ्रेंचाइज बन चुका है। कई फैंस आज भी इसे स्पाई यूनिवर्स की सबसे एंटरटेनिंग फिल्मों में गिनते हैं।
वॉर (2019)
2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई वॉर ने स्पाई यूनिवर्स में नए सुपरस्पाई कबीर को पेश किया। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टाइलिश प्रेजेंटेशन फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बने। वॉर ने दुनिया भर में लगभग 475 करोड़ का कारोबार किया और YRF को यह समझ आ गया कि यूनिवर्स को सिर्फ टाइगर तक सीमित रखने के बजाय नए एजेंट्स भी जोड़े जा सकते हैं।
पठान (2023)
25 जनवरी 2023 को आई पठान ने पूरे स्पाई यूनिवर्स को नए स्तर पर पहुंचा दिया। शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर वापसी, यूनिवर्स कनेक्शन और मास एंटरटेनमेंट में बड़ी सक्सेस दिलाई। फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया और YRF स्पाई यूनिवर्स को भारत की सबसे बड़ी सिनेमैटिक फ्रेंचाइज में बदल दिया। यही वह फिल्म थी जिसने साबित किया कि यूनिवर्स मॉडल भारत में भी काम कर सकता है।
टाइगर 3 (2023)
12 नवंबर 2023 को रिलीज हुई टाइगर 3 से उम्मीदें बहुत बड़ी थीं। फिल्म ने अच्छी कमाई की और लगभग 460 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। फिर भी फिल्म ने Spy Universe की कहानी को आगे बढ़ाया।
वॉर 2 (2025)
वॉर 2 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 350 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म में लीड रोल में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, और कियारा आडवाणी थे।
अब बारी है आलिया की अल्फा की
YRF की अब तक की स्ट्रेटजी देखें तो पहले Tiger, फिर Kabir, फिर Pathaan। हर साल में यूनिवर्स को एक नया बड़ा चेहरा मिला औऱ सभी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। अल्फा के साथ पहली बार यह जिम्मेदारी आलिया के कंधों पर है। इसलिए अल्फा सिर्फ एक नई फिल्म नहीं, बल्कि Spy Universe के नए चैप्टर और पहली फीमेल सुपरस्पाई की परीक्षा भी है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और अब फैंस फिल्म का ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Created On :   12 Jun 2026 4:32 PM IST











