Welcome to The Jungle Trailer: 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर हुआ रिलीज, वॉयस ऑवर के साथ पूरी स्टाकास्ट का दिखा जबरदस्त अंदाज, जानें कब होगी रिलीज

वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर हुआ रिलीज, वॉयस ऑवर के साथ पूरी स्टाकास्ट का दिखा जबरदस्त अंदाज, जानें कब होगी रिलीज
अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से फिल्म के गानो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब इसी बीच 'वेलकम टू द जंगल' का मजेदार ट्रेलर लॉन्च हो गया है ट्रेलर कॉमेडी से भरा है और एक-एक एक्टर ने शानदार काम किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से फिल्म के गानो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब इसी बीच 'वेलकम टू द जंगल' का मजेदार ट्रेलर लॉन्च हो गया है ट्रेलर कॉमेडी से भरा है और एक-एक एक्टर ने शानदार काम किया है। वहीं अक्षय कुमार अपने कॉमेडी जोन में वापस लौट आए हैं 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर देख हर कोई ये ही बोल रहा है।

कैसा है 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर?

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, नाना पाटेकर, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दलेर महंदी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक जैसे तमाम स्टार्स हैं। सभी को ट्रेलर में जगह दी गई है।

ट्रेलर की शुरुआत में सभी एक्टर्स को वॉयस ओवर के साथ इंट्रोड्यूस किया जाता है इसके बाद कहानी शुरू होती है और धीरे-धीरे हंसी का कॉमेडी का बवंडर आता है। अक्षय कुमार फिल्म के मैन हीर हैं और हर सीन में अपने नैचुरल अंदाज से जान डालते हैं। दलेर महेंदी का भी एक बड़ा डायलॉग है जो काफी फंनी है। रवीना टंडन और अक्षय को एक साथ पर्दे पर देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। वहीं अक्षय-सुनील और परेश रावल को देख फैंस 'हेरा फेरी' की भी डिमांड करने लगे। म्यूजिक और सेट भी शानदार है कुल मिलाकर ट्रेलर अच्छा है।

ये हैं ट्रेलर के कुछ फनी डयलॉग्स

मेरेको नहीं करना एक्शन।

पहले टॉप का हीरो था अब फ्लॉप का हीरो है।

मैं किसलिए फिल्म में हूं...'ग्लैमर'...सच बोल दिया यार।

अक्षय कुमार से जैकी श्रॉफ- तेरी शक्ल कहीं देखी हुई है

सुनील शेट्टी- आप फ्लॉप भी देखतो हो।

ट्रेलर खत्म पैसा हजम।

20 सालों से कहां थे तुम...अपने घर पर।

ट्रेलर लॉन्च के लिए डेढ़ करोड़ का सेट

बता दें कि फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म को अहमद खान ने बनाया है रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म का बजट 250 करोड़ है। वहीं फिल्म के ट्रेलर को भी ग्रैंड लेवल पर लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए डेढ़ करोड़ का सेट लगाया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रवीना टंडन नहीं पहुंचीं।

Created On :   11 Jun 2026 2:41 PM IST

Tags

Next Story