Who Was Kumod Rane: जानें कौन थीं कुमुद राणे, जिनकी मौत से टूटे सलमान खान, अर्पिता और सोहेल सहित पूरे परिवार ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान की फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे का बीते दिन 9 जून, 2026 को मुंबई में कैंसर से निधन हो गया था। अपने परिवार की करीबी दोस्त के अंतिम संस्कार में सलमान खान भी शामिल हुए थे इस दौरान सुपरस्टार काफी इमोशनल नजर आए और उनकी आंखों में आंसू दिखे। सलमान ही नहीं अंतिम विदाई देने के लिए अर्पिता और सोहेल सहित पूरा खान परिवार पहुंचा था। जानते हैं आखिर कुमुद राणे कौन थी जिनके निधन से सलमान खान समेत पूरा परिवार टूट गया है।
कौन थीं कुमुद राणे
ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमोद राणे एक एंटरप्रेन्योर और दुबई में 'रेन ब्यूटी बार' की फाउंडर थीं। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में अपने कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए उन्हें कई सम्मान मिले थे। प्रोफेशनल सक्सेस के अलावा, सलमान खान के परिवार के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी और राणे का खान फैमिली के साथ कई सालों का रिश्ता था। सलमान खान के साथ उनकी मां सलमा खान और हेलेन, साथ ही सोहेल खान, निर्वाण खान, अरहान खान और अर्पिता खान शर्मा भी मौजूद थे।
सोहेल खान ने पोस्ट कर कुमुद को दी श्रद्धांजलि
सोहेल खान ने सोशल मीडिया पर कुमुद राणे को इमोशनल श्रद्धांजलि दी। इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर करते हुए सोहेल ने लिखा, "आज मैंने अपनी प्यारी बहन को खो दिया। दुनिया में कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता कुमुद राणे कबीर और कुग्गी के लिए लाइफलाइन थीं। ऐसे समय में लगता है कि ज़िंदगी कितनी नाइंसाफ़ी करती है और इंसान भगवान पर सवाल उठाने लगता है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि वह जहां भी हों, खुश रहें। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे।"
अर्पिता खान शर्मा ने भी कुमुद को दी श्रद्धांजलि
यूलिया वंतूर ने भी कुमुद को किया याद
बीना काक ने भी कुमुद राणे संग अपनी तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बीना ने अपनी पोस्ट में लिखा, " रेस्ट इन पीस हमारी डार्लिंग कुमुद, हम आपको बहुत मिस करेंगे।"
Created On :   10 Jun 2026 10:45 AM IST











