Badshah Viral Post: मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रैपर बादशाह, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट वायरल, फैंस ने पूछे सवाल; बोले- ‘क्या ये हानिया आमिर हैं?’

मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रैपर बादशाह, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट वायरल, फैंस ने पूछे सवाल; बोले- ‘क्या ये हानिया आमिर हैं?’
बीते कुछ समय से सिंगर बादशाह का नाम हानिया आमिर से जोड़ा जा रहा था। दोनों की कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो हुईं। इसी बीच अब हाल ही में बादशाह ने एक पोस्ट शेयर की, जो अब काफी चर्चाओं में आ गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते कुछ समय से सिंगर बादशाह का नाम हानिया आमिर से जोड़ा जा रहा था। दोनों की कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो हुईं। इसी बीच अब हाल ही में बादशाह ने एक पोस्ट शेयर की, जो अब काफी चर्चाओं में आ गया है। इस पोस्ट में वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रैपर

बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह एक लड़की का हाथ थामे खेत में चलते दिख रहे हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में लड़की का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘यूनिवर्स के पास लोगों को आपके जीवन में लाने का एक अलग तरीका होता है।’

तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में कयास लगाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह लड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हो सकती हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या ये हानिया आमिर हैं?’ वहीं दूसरे ने पूछा, ‘लगता है ये हानिया ही हैं?’ कुछ फैंस ने इसे नए म्यूजिक वीडियो या कोलैब का हिस्सा भी बताया। वहीं एक फैन ने लिखा, ‘हम बादशाह को नए म्यूजिक वीडियो में देखना चाहते हैं।’

वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। खबरें हैं कि बादशाह ने अपनी पहली पत्नी से तलाक के करीब छह साल बाद पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी कर ली है। इन खबरों को हवा तब मिली जब ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में बादशाह और ईशा पारंपरिक शादी के कपड़ों में नजर आ रहे हैं और परिवार के बीच वरमाला करते दिखाई दे रहे हैं।


Created On :   10 Jun 2026 11:48 AM IST

Tags

Next Story