Ibrahim Ali Khan With Palak Tiwari: फिर एक-साथ दिखे इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी, रिश्ते को किया पब्लिक! यूजर ने ली चुटकी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी बीते लंबे समय से डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे एक बिल्डिंग से बाहर निकल रहे थे, तभी इब्राहिम ने पैपराजी को देखा और पलक को धक्का देकर छिपाने की कोशिश की थी। अब दोनों एक बार फिर साथ में नजर आए हैं। इस बार उन्होंने किसी से छिपने की कोशिश नहीं की है, बल्कि उन्होंने कैमरे से नजरें मिलाई हैं ऐसे में खई लोग मान रहे की दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।
वायरल वीडियो में क्या है?
अब, रविवार रात एक बार फिर पैपराजी ने दोनों की साथ में तस्वीरें लीं और इस बार कोई लुका-छिपी नहीं हुई। दोनों कार में बैठे थे और इब्राहिम ने पैपराजी को थंब्स-अप भी दिखाया। हालांकि, वह थोड़े हिचकिचा रहे थे। क्योंकि पैपराजी की वजह से वह कार नहीं चला पा रहे थे और उन्हें हटने के लिए कह रहे थे।
यह भी पढ़े -'एक बेहतरीन लीडिंग मैन', जेनिफर लोपेज ने की 'ऑफिस रोमांस' को-स्टार ब्रेट गोल्डस्टीन की तारीफ
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, 'अरे, लोग इसे 'ऑफिशियल' क्यों बनाना चाहते हैं? वे बस डेटिंग कर रहे हैं... उन्हें शांति से करने दें। वे एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जानेंगे, समझेंगे, साथ में समय बिताएंगे, तभी वे फैसला कर सकते हैं और इसे ऑफिशियल कह सकते हैं। लोगों को पहले उन्हें अपनी जिंदगी जीने देनी चाहिए।' एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा 'लगता है पलक ने इब्राहिम की अच्छी-खासी क्लास लगा दी। पिछले वीडियो में वह उसे छिपाने की कोशिश कर रहे थे।' एक और यूजर ने दोनों की तारीफ की है और कहा है 'दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'दोनों बहुत अच्छे हैं।'
इब्राहिम और पलक वर्कफ्रंट
इब्राहिम अली खान जल्द ही फिल्म 'डिलेर' में नजर आने वाले हैं। इसमें श्रीलीला भी लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज डेट का अभी एलान नहीं किया गया है। वहीं, खबर है कि पलक तिवारी 'रागिनी 3' में नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म में उनके कास्ट होने की कोई अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है।
Created On :   8 Jun 2026 1:44 PM IST












