Film Collection: बॉक्स ऑफिस पर आया रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ का तूफान, दुनियाभर में कर रही शानदार कमाई, 3 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

बॉक्स ऑफिस पर आया रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ का तूफान, दुनियाभर में कर रही शानदार कमाई, 3 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार
राम चरण की मच अवेटेड स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी और जाह्नवी कपूर स्टारर यह फिल्म 4 जून को जबरदस्त चर्चा के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राम चरण की मच अवेटेड स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी और जाह्नवी कपूर स्टारर यह फिल्म 4 जून को जबरदस्त चर्चा के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं, और ये केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने मात्र तीन दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बात की जानकारी मेकर्स ने पोस्ट शेयर करके दी है।

बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।। फिल्म लगातार रिकॉर्ड बना रही है और सिर्फ 3 दिनों में ही दुनियाभर में 236.7 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस बड़ी सफलता को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह छाई हुई है। फिल्म के पोस्ट में लिखा गया कि 'पेद्दी' ने 3 दिनों में वर्ल्डवाइड 236.7 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। साथ ही दर्शकों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी टिकट बुक करें।

बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड शुरुआत करते हुए पेड प्रीव्यू से 18.50 करोड़ रुपये कमाए और पहले दिन ही 51 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई दर्ज की। दूसरे दिन भी इसने अपनी रफ्तार बरकरार रखते हुए 26.90 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। इसके बाद संडे को तो ये तूफान ही बन गई और इसके कलेक्शन में जबरदस्त तेजी देखी गई है। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पेद्दी' ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को 31.55 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई अब 156.80 करोड़ रुपये हो गई है।

Created On :   8 Jun 2026 11:04 AM IST

Tags

Next Story