The India Story Teaser: रिलीज हुआ काजल अग्रवाल की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर, दूध और खाने में मिलावट, अस्पताल में तड़पते दिखे लोग

रिलीज हुआ काजल अग्रवाल की फिल्म द इंडिया स्टोरी का टीजर, दूध और खाने में मिलावट, अस्पताल में तड़पते दिखे लोग
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की अपकमिंग फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग होने वाली है। इसमें खाने पीने की चीजों में मिलावट और खेती में केमिकल के गलत इस्तेमाल को दिखाया गया है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की अपकमिंग फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग होने वाली है। इसमें खाने पीने की चीजों में मिलावट और खेती में केमिकल के गलत इस्तेमाल को दिखाया गया है और साथ में ये भी बता गया है कि ये कैसे लोगों के जीवन पर असर डाल रहा है। टीजर में फिल्म की झलक की दिखी है।

कैसा है फिल्म का टीजर

एक मिनट 26 सेकंड के टीजर में देखा जा सकता है कि तरबूज में इंजेक्शन लगाया जा रहा है। दूध और पनीर में मिलावट की जा रही है। इसी तरह से फसल में कीटनाशक का इस्तेमाल किया जा रहा है। टीजर में दिखाया गया है कि मिलावटी और जहरीला खाना खाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं और अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। साथ ही टीजर में पूरे आंकड़ों के साथ इसे दिखाया गया है।

जिससे साफ होता है कि, 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जिसमें आज के मुद्दे होंगे। इसमें दिखाया जाएगा कि खाने-पीने की चीजों में कैसे मिलावट की जाती और यह हमें कैसे बीमार कर रहा है। यह फिल्म लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी और जागरूक करेगी।

टीजर में किसी भी एक्टर को नहीं दिखाया गया है। इसमें डेटा खाने पीने में मिलावट की तस्वीरें और वीडियो दिखाई गई हैं। टीजर के आखिर में बताया गया है कि फिल्म 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। इसके निर्देशक चेतन डीके होंगे।

Created On :   5 Jun 2026 6:24 PM IST

Tags

Next Story