Film Collection: रिलीज के पहले दिन ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हुई रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’, जानें गुरुवार को क्या रहा ‘ऑब्सेशन’ और बाकी फिल्मों का हाल

रिलीज के पहले दिन ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हुई रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’, जानें गुरुवार को क्या रहा ‘ऑब्सेशन’ और बाकी फिल्मों का हाल
इस समय सिनेमाघरों में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई सारी फिल्में लगी हुईं हैं। साउथ एक्टर राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ कई दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थी, गुरुवार को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस समय सिनेमाघरों में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई सारी फिल्में लगी हुईं हैं। साउथ एक्टर राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ कई दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थी, गुरुवार को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। और पहले दिन इस फिल्म पर जमकर नोट बरसे है। जानिए, ‘पेद्दी’ के अलावा थिएटर में पहले से मौजूद फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। इसके अलावा ‘ऑब्सेशन’ ने भी अपना शानदार कलेक्शन जारी रखा है।

‘पेद्दी’ कलेक्शन

रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने पेड प्रिव्यू शोज में भी ‘पेद्दी’ ने 18.50 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 69.50 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। रामचरण की यह फिल्म तेलुगु के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है।

‘ऑब्सेशन’ कलेक्शन

हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' का जादू भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म ने सातवें दिन 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं छठे दिन भी 2.90 करोड़ रुपये ही कमाए थे। फिल्म 'ऑब्सेशन' का कुल कलेक्शन अब तक 18.55 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्मों थिएटर में मौजूद भारतीय फिल्मों को अच्छी टक्कर दे रही है। इसी के साथ दुनिया भर में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1400 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है।

‘चांद मेरा दिल’ का घटा कलेक्शन

अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म 'चांद मेरा दिल' का कलेक्शन भी घटने लगा है। फिल्म ने 14वें दिन 74 लाख रुपये ही कमाए हैं। जबकि 13वें दिन फिल्म ने 90 लाख रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 27.94 करोड़ रुपये है। यह रोमांटिक ड्रामा दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया है।

Created On :   5 Jun 2026 11:59 AM IST

Tags

Next Story