Ali Fazal Praised Richa Chadha: एक्टर अली फजल ने की पत्नि ऋचा चड्ढा की तारीफ बोले-हम दोनों एक जैसे हैं इसलिए हमारी बॉन्डिंग...

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक अली फजल और ऋचा चड्ढा सिर्फ जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि सोच और क्रिएटिविटी के स्तर पर भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। हाल ही में अली फजल ने पत्नी ऋचा के बारे में बात करते हुए कहा कि हम दोनों एक जैसे हैं शायद इसलिए हमारी बॉन्डिंग ज्यादा स्ट्रांग है। हम एक दूसरे के काम को लेकर घर में कभी चर्चा नहीं करते लेकिन आप देखिये हमारे किरदार एक जैसे ही सशक्त होते हैं। मेरे और ऋचा के बीच सबसे बड़ी समानता यह है कि दोनों हमेशा ऐसे किरदारों और कहानियों की तलाश में रहते हैं जो दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक जिंदा रहें।
यह भी पढ़े -इलौया राजा ने एसपी बालासुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि दी, बोले- किसी ने भी संगीतकार के विजन को इतनी जल्दी नहीं समझा
क्या बोले अली फजल?
अली ने कहा कि उन्होंने और ऋचा ने कभी किसी तय छवि में बंधकर काम नहीं किया। दोनों हमेशा ऐसे किरदार चुनते हैं जो उन्हें चुनौती दें और एक अलग पहचान बनाएं। यही वजह है कि ऋचा की भोली पंजाबन और अली के गुड्डू पंडित जैसे किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। अली के मुताबिक, किसी कलाकार के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती कि उसके निभाए किरदार पॉप कल्चर का हिस्सा बन जाएं और लोग वर्षों बाद भी उन्हें याद करें।
यह भी पढ़े -आईपीएल फाइनल से जुड़ी वीडियो पर नुसरत भरूचा ने दी सफाई, बोलीं- 'आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय पहले सोचें'
ऋचा चड्ढा के संघर्षों को सराहा
उन्होंने कहा कि वह और ऋचा एक-दूसरे के काम, संघर्ष और इस पेशे की अनिश्चितताओं को अच्छी तरह समझते हैं। जोखिम उठाना हो या धैर्य रखना, दोनों का फोकस हमेशा ईमानदार और प्रभावशाली कहानियों पर रहता है। अली खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें ऐसे किरदार निभाने का मौका मिला जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं, उनके संवाद दोहराते हैं और बार-बार देखना पसंद करते हैं। पत्नी के रूप में ऋचा का लेडी लक जो उनके साथ है।
Created On :   4 Jun 2026 8:00 PM IST












