Celebs Tribute To Pahlaj Nihalani: गोविंदा से लेकर वरुण धवन तक, पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड के ये कलाकार, तस्वीरें वीडियो वायरल

गोविंदा से लेकर वरुण धवन तक, पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड के ये कलाकार, तस्वीरें वीडियो वायरल
फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने प्रोड्यूसर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का गुरुवार को निधन हो गया। उनके दोस्त शशि रंजन ने यह जानकारी दी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने प्रोड्यूसर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का गुरुवार को निधन हो गया। उनके दोस्त शशि रंजन ने यह जानकारी दी। उनके परिवार ने जानकारी दी है कि आज 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसमें गोविंदा से लेकर वरुण धवन तक कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं।

सैफ अली खान

बॉलीवुड के नवाब खान यानी सैफ अली खान भी पहलाज निहलानी को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान सैफ काफी शांत और उदास नजर आए।

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज की तैयारी में लगे अभिनेता वरुण धवन भी पहलनाज निहलानी के अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वरुण काफी उदास नजर आए।

गोविंदा

गोविंदा भी पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पहलाज निहलानी ही थे, जिन्होंने गोविंदा को बॉलीवुड में लॉन्च किया था और उन्हें सुपरस्टार का तमगा दिलाया। इस दौरान गोविंदा भावुक नजर आए।

शत्रुघ्न सिन्हा

पहलाज निहलानी के साथ 'हथकड़ी' जैसी फिल्म करने वाले वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे पर उदासी साफ देखी जा सकती थी।

नेहा धूपिया

बोनी कपूर

फरहान अख्तर

मलाइका अरोड़ा

अमृता अरोड़ा


Created On :   4 Jun 2026 6:33 PM IST

Tags

Next Story