Cocktail 2 Trailer: ‘कॉकटेल 2’ का एंटरटेनिंग ट्रेलर हुआ रिलीज, कृति-रश्मिका के बीच प्यार और दोस्ती में फंसे दिखे शाहिद कपूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इस समय चर्चा में है। टीजर रिलीज के बाद से फिल्म इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब फाइनली मेकर्स ने फिल्म का एंटरटेनिंग ट्रेलर रलीज कर दिया है। अब ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार और भी बढ़ गया है। ट्रेलर में शाहिद कपूर कृति-रश्मिका के बीच प्यार और दोस्ती में फंसे हुए नजर आए।
यह भी पढ़े -चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील
कैसा है ट्रेलर
3 मिनट 1 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कार ट्रिप से होती है। शुरुआत में शाहिद कहते हैं, ‘जब भी कोई रिश्ता नया होता है, तो वह रोमांचक होता है क्योंकि वह नया होता है। नए दोस्त मज़ेदार होते हैं क्योंकि उनकी कहानियां हमें दिलचस्प लगती हैं। पुराने दोस्तों से वही पुरानी कहानियां सुनते-सुनते हम थक जाते हैं। लेकिन प्यार उस फटी हुई टी-शर्ट की तरह है जिसमें हमें दो रातों तक चैन की नींद आती है। लेकिन जब प्यार दोस्ती बन जाता है और दोस्ती में प्यार का रंग मिल जाता है, तो इससे बाहर निकलने का एक ही उपाय है।’ इसके बाद ट्रेलर में दिखती है, तीन दोस्तों की कहानी। जो साथ में घूमते हैं, मस्ती करते हैं और मजे करते हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब दोस्ती में प्यार की एंट्री होती है। साथ ही इस ट्रेलर में ओरिजिनल ‘कॉकटेल’ का लोकप्रिय गाना ‘तुम्ही हो बंधू’ भी सुनने को मिलता है। वहीं आखिरी में दोनों एक्ट्रेस दुल्हन को जोड़े में नजर आती है। ऐसे में अब देखना होगा की आखिर कृति-रश्मिका के बीच किसे चुनेंगे शाहिद?
कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'
'कॉकटेल 2' 2012 की हिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल में नजर आए थे। होमी अदजानिया के डायरेक्शन बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस दोनों पर सफलता मिली थी। अब 14 साल बाद फिल्म का सीक्वल रिलीज हो रहा है। होमी अदजानिया के डायरेक्शन बनी और दिनेश विजान, लव रंजन द्वारा निर्मित 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Created On :   2 Jun 2026 6:26 PM IST












