Rakh Trailer Release: अपकमिंग सीरीज 'राख' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सब-इंस्पेक्टर के रोल में नजर आए अली फजल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपनी नई सीरीज 'राख' का इंटेंस ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस सीरीज में अली फजल, सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी और आमिर बशीर लीड रोल में हैं। इसकी कहानी 1970 के दशक के दिल्ली बैकड्रॉप पर बेस्ड है, जहां एक क्राइम केस पूरे शहर को हिला देता है और जांच टीम एक बेहद परेशान करने वाले सच तक पहुंचने की कोशिश करती है। अगर आपको भी काइम थ्रीलर कंटेट पसंद है तो ये सीरीज आपके लिए हो सकती है।
यह भी पढ़े -एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और सस्पेंस... सिने लवर्स के लिए खास जून, सिनेमाघरों में रिलीज होंगी कई फिल्में
रिलीज हुआ राख का धमाकेदार ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है 'बच्चे कब से गायब हैं?' इसके बाद कहानी एक ऐसे शहर की झलक दिखाती है, जो दो बच्चों के अचानक गायब होने से डर और दहशत में डूब जाता है। सीरीज में घबराए हुए माता-पिता और समय के खिलाफ दौड़ती जांच टीम दिखाई गई है। इस जांच की कमान संभालते हैं सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश, जिनका किरदार अली फजल निभा रहे हैं। जैसे-जैसे वो सुरागों का पीछा करते हैं, मामला उन्हें अपराधियों तक ले जाता है।
बता दें कि, प्रोसित रॉय के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज में 12 जून 2026 को प्राइम विडियो पर रिलीज होने जा रही है।
यह भी पढ़े -सुमन कल्याणपुर की अंतिम विदाई, फिल्म और संगीत जगत से श्रद्धांजलि देने पहुंचे सिर्फ सुरेश वाडकर
रोल को लेकर बोले अली फजल
अली फजल ने अपनी नई सीरीज में SI जयप्रकाश का किरदार निभाने को लेकर कहा कि जब उन्हें पहली बार इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया था, तो उन्हें लगा था कि यह एक साधारण इन्वेस्टिगेशन क्राइम थ्रिलर होगी। लेकिन जब उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो कहानी की लेयर्ड और इमोशनल गहराई ने उन्हें तुरंत अट्रैक्ट कर लिया।
Created On :   2 Jun 2026 10:52 AM IST












