72nd National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, राजकुमार राव की 'श्रीकांत' बनी बेस्ट फिल्म, इन्हें मिला बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। आदित्य धर की फिल्म 'आर्टिकल 370' को वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं, राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर और यामी गौतम को आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया।
बेस्ट रीजनल फिल्में
श्रीकांत को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और 'रायन' को सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म चुना गया। 'कमेटी कुर्रोल्लू' को सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म, 'लाहरी' को सर्वश्रेष्ठ ओड़िया फिल्म, 'मुक्काम पोस्ट बॉम्बिलवाड़ी' को सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म और 'सुनीता' को सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म का पुरस्कार मिला।
'इम्बू' को सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म, 'मोंग' असुम को सर्वश्रेष्ठ कोंकणी फिल्म, 'मारन' को सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म, 'ढोली' को सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फिल्म, 'फेमिनिची फातिमा' को सर्वश्रेष्ठ मलयाली फिल्म, 'मिथ्या' को सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म, 'चलचित्र एखोन' को सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म और 'जुईफूल' को सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म चुना गया है।
'कैप्टन मिलर' और 'मेय्याझगन' को स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़े -एमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन हुए अनाउंस, 'द पिट' को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ने बनाई जगह, देखें पूरी लिस्ट
नॉन-फीचर फिल्मों की कैटेगरी में 'भंगार (ऑब्सोलीट)' बेस्ट गैर-फीचर फिल्म चुनी गई। वहीं, हिंदी फिल्म 'मैं निदा' को सर्वश्रेष्ठ कला एवं संस्कृति फिल्म चुना गया। वहीं, 'हमसफर' को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म से सम्मानित किया गया।
Created On :   18 July 2026 6:46 PM IST













