Monsoon Session 2026: मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सोनम वांगचुक अनशन समेत इन संभावित मुद्दों पर होगी चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई, 2026 से शुरू होने वाला है। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्रालय ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। ये मीटिंग रविवार (19 जुलाई) को सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में होगी। इस दौरान सभी दलों के सांसदों के साथ सरकार बातचीत करेगी। इसके साथ ही सरकार ने एक सूची जारी की है। इसमें बताया गया है कि सत्र के दौरान 5 नए बिलों पर चर्चा होगी। इस चर्चा में सरकार की तरफ से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों को भी न्योता दिया है।
यह भी पढ़े -उद्धव ठाकरे को लगा सबसे बड़ा झटका, लोकसभा स्पीकर ने 6 बागी सांसदों के शिवसेना में विलय को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा?
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्र जारी कर बताया कि लोकसभा और राज्यसभा के सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग में आगामी मानसून सत्र से जुड़े अहम मुद्दों और विधायी कामकाज पर बातचीत होगी। इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करे। इस बैठक में कई राजनीति मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। ये भी माना जा रहा है कि जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को पुलिस अचानक अस्पताल लेकर गई है, इस मुद्दे को विपक्ष उठा सकता है। इसके अलावा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को भी उठाया जा सकता है, ताकि मानसून सत्र के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हो सके। वहीं, समाजवादी पार्टी पहले ही इस मामले को संसद में सरकार को घेराने का प्लान बना चुकी है।
यह भी पढ़े -सीएम डॉ. यादव ने ली अहम बैठक, कैबिनेट मीटिंग और विधानसभा सत्र को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश
मानसून सत्र में पेश होंगे ये पांच नए विधेयक
सरकार ने पत्र में बताया कि मानसून सत्र के दौरान पांच नए बिलों पर चर्चा होगी। इसमें जन्म और मृत्यु पंजीकरण के नियमों में बदलाव, आयाकर कानून में संशोधन, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने का प्रस्ताव, MSME सेक्टर से जुड़े कानून में बदलाव और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कानून में संशोधन वाले बिल पर चर्चा होगी।
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई, 2026 से शुरू होगा, जो 13 अगस्त, 2026 तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों और मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। लेकिन इससे पहले होने वाली सर्वदलीय बैठक को सरकार और विपक्ष के बीच समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है, ताकि सदनों की कार्यवाही के दौरान कोई रूकावटें नहीं आए।
यह भी पढ़े -राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह कई अहम बिल करेंगे पेशन, सबसे पहले वंदे मातरम बिल को रखेंगे आगे
Created On :   18 July 2026 9:26 PM IST












