MP Politics: 'मैं जो भी करता हूं, मुंह पर करता हूं, पीठ पीछे...' कैलाश विजयवर्गीय छात्रों के सामने क्या बोले?

मैं जो भी करता हूं, मुंह पर करता हूं, पीठ पीछे... कैलाश विजयवर्गीय छात्रों के सामने क्या बोले?
मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा के वरिष्ठ लीडर और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि वे जो भी बात बोलते है, मुंह पर बोलते हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा के वरिष्ठ लीडर और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि वे जो भी बात बोलते है, मुंह पर बोलते हैं। इससे किसी को बुरा लगे तो भले लगे। उन्होंने आगे कहा कि वे 70 साल के हो गए है और सठिया गए हैं। किसी को उनकी बात से अगल बुरा भी लगता है तो उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये टिप्पणी उन्होंने शनिवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान की है।

CM के सामने मेयर को बोले थे क्या?

कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "मैं मुंह पर बोलता हूं, किसी को बुरा लगे तो लगे। सत्तर साल का हो गया हूं, यूं ही सठिया गया हूं। किसी को बुरा लगे तो लगे, अपने को क्या फर्क पड़ता है।" इस दौरान मंच पर शहर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अब उनके इस बयान के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पिछले दिनों एक कार्यक्रम के मंच से भार्गव को मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने कहा था, "आजकल आप काफी व्यस्त रहने लगे हो। हमारी बैठकों में भी नहीं आ रहे हो।" इसके साथ ही उन्होंने लव जिहाद, नशे, और सामाजिक बुराइयों से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी थी।

छात्रों के सामने दिया ये बयान

बीजेपी नेता ने विधानसभा-1 स्थित पीएम राइस स्कूल अहिल्या आश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कार्यक्रम में शनिवार को शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के सामने ये बात मजेदार अंदाज में कही, जहां पर खूब ठहाके लगे। शनिवार को कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के दो अलग-अलग कार्यक्रमों का हिस्सा बने थे। लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लव जिहाद के मामले को लेकर छात्राओं को आगाह किया कि अगर आप किसी लड़के से दोस्ती करते हैं तो सोच-समझकर करे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि कई बार लोग अपनी वास्तविक पहचान छिपाते हैं और संबंध बना लेते है। इसके बाद उनकी सच्चाई सामने आती है। इसको लेकर उन्होंने छात्राओं को सतर्क और जागरूक रहने की सलाह दी है।

Created On :   18 July 2026 11:03 PM IST

Tags

Next Story