Sonam Wangchuk Protest: मुद्दों को उठाने से कोई ताकत...सोनम वांगचुक को धरना प्रदर्शन से हटाने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक 28 जून से भूख और हड़ताल पर बैठे थे। उनको धरना प्रदर्शन करते हुए शनिवार को पूरे 21 दिन हो गए हैं। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने 18 जुलाई को उन्हें वहां से हटाकर सफदरगंज अस्पताल में एडमिट कराया गया है। भाजपा सरकार द्वारा की गई इस कार्रवाई से विपक्ष उन पर लगातार निशाना साध रहा है। इसी बीच लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
यह भी पढ़े -सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर ममता बनर्जी ने जताई चिंता, बोलीं- लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का सम्मान होना चाहिए
सोनम को जंतर मंतर से हटाना गलत- राहुल गांधी
उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार का मुख्य सिद्धांत असत्य और हिंसा है। सोनम वांगचुक जी को जंतर मंतर से तब हटाना गलत है, जब वह एक अहिंसक भूख हड़ताल पर थे। पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों के सुसाइड भारत के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं।' राहुल ने कहा, 'कोई भी ताकत भारत के छात्रों को और हममें से उन लोगों को जो उनसे प्यार करते हैं, उनमें विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती है।'
यह भी पढ़े -शांतिपूर्ण प्रदर्शन में रुकावट डालना डर की निशानी, सोनम वांगचुक पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से सेलेब्स का फूटा गुस्सा
अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाई गई
सोनम वांगचुक को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है उस अस्पताल के आस-पास के इलाकों की सुरक्षा व्यस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। कई जगह लोगों को बैरिकेंडिंग लगाकर भीड़ को रोका जा रहा है।
Created On :   18 July 2026 6:17 PM IST













