Chennamma Deve Gowda Passed: 89 साल की उम्र में पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा की पत्नी का निधन, इलाज के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट

89 साल की उम्र में पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा की पत्नी का निधन, इलाज के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नमा का निधन हो गया है। वे बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी, जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नमा का निधन हो गया है। वे बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी, जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले उन्हें 16 जुलाई को सांस लेने में दिक्कत आई थी। इसके अलावा उन्हें सीने में जकड़न, उम्र से जुड़ी अन्य समस्याएं के चलते बेंगलुरु के मणिपाल अस्पातल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल प्रशासन ने जारी किया बयान

मणिपाल अस्पताल प्रशासन ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उनकी तरफ से कहा गया है कि हमे कहते हुए दुख हो रहा है कि श्रीमती चेन्नम्मा की हालत में पहले से सुधार देखा गया था। लेकिन आज (18 जुलाई) शाम 4 बजे उन्हें बेहत गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें 16 जुलाई के देर रात को अस्पातल लाया गया था। इसके बाद उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया। शनिवार को जब उनकी जांच की गई तो कोई भी हलचल नजर नहीं आई। इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

चेन्नम्मा पर हुआ था एसिड हमला

चेन्नम्मा के उपचार के दौरान देवेगौड़ा, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, चेन्नम्मा पर फरवरी 2001 में एसिड हमला हुई था। इस दौरान उनकी जान बच गई थीं। बताया जा रहा है कि उन पर ये हमला पारिवारिक विवाद के चलते हुए था। साल 1954 में उनकी शादी पूर्व पीएम देवेगौड़ा से हुई थी। उनके चार बेटे और दो बेटियां है। इनमें से दो बेटे एक एचडी कुमारस्वामी केंद्रीय मंत्री और दूसरा एचडी रेवन्ना विधायक है।

बता दें कि एचडी देवेगौड़ा भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने थे, जिन्होंने 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक प्रधानमंत्री का पद संभाला था। इसके अलावा वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

Created On :   18 July 2026 7:10 PM IST

Tags

Next Story