Firecracker Factory Blast: पीएम ने अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर जताया दुख, मृतकों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का किया एलान

पीएम ने अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर जताया दुख, मृतकों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का किया एलान

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों के प्रति संवेदना प्रकट की है। बता दें, अहमदाबाद में शनिवार (18 जुलाई) को पटाखा फैक्ट्री में आग लग जाने से 8 लोगों की मौत हो गई वहीं, 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएमओ के आधिकारिक हैंडल से एक मैसेज जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि इस घटना से पीएम मोदी बहुत दुखी हैं। उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। PMO पोस्ट में कहा गया है कि 'इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।'

इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पीएम राहत कोष से मृतकों को 2-2 लाख और घायल हुए लोगों को 50-50 हजार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मोदी सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का एलान किया है। हादसे के बाद रेस्कू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

अहमदाबाद की यह घटना वस्त्रा क्षेत्र में रामोल गतराद रोड स्थित महमूदपुरा गांव की टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में हुई। खबर है कि फैक्ट्री में दोपहर में जहां पर आग लगी थी वहां बड़ी मात्रा में पटाखे और ज्वलनशील सामग्री रखी थी। आग पर काबू नहीं पाया गया जिसके कारण यह हादसा हो गया।

Created On :   18 July 2026 8:15 PM IST

Tags

Next Story