Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक को जबरन हॉस्पिटल ले जाने पर कांग्रेस ने दी पहली प्रतिक्रिया, केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को जबरदस्ती को हॉस्पिटल ले जाने के बाद इस पूरे मामले पर राजनीतिक तेज हो गई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सरकार और गृह मंत्रालय पर कई सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि हर नागरिक को अपनी बात शांति से रखने का हक है और इस अधिकार का पूरा सम्मान होना चाहिए। दूसरी तरफ पुलिस ने भी कहा है कि सोनम वांगचुक की तबीयत खराब होने लगी थी, डॉक्टरों की सलाह और अदलात के निर्देश के बाद ही उनको हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस बीच उनके साथ धरने पर बैठे छात्रों की सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ रही है।
सरकार पर कांग्रेस का निशाना
पवन खेड़ा ने कहा कि लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का पूरा अधिकार है। उनके मुताबिक सरकार ऐसे आंदोलनों को रोकने की कोशिश कर रही है। पहले भी कई प्रदर्शनों में इसी तरह की कार्रवाई हुई थी। उनका मानना है कि लोकतंत्र में लोगों की बात सुनना जरूरी है, न कि उनकी आवाज दबाना।
यह भी पढ़े -'देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग', सोनम वांगचुक मामले पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा का आरोप
अस्पताल ले जाने पर पुलिस का जवाब
दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोनम वांगचुक की तबीयत काफी कमजोर हो गई थी। इसलिए डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि रास्ते में कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन पूरी कार्रवाई बिना किसी बड़े विवाद के पूरी की गई। अस्पताल में उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़े -एस जयशंकर ने विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर दी बधाई, विदेश मंत्रालय ने बताया भारत के नए स्पेस युग की शुरुआत
छात्रों का अनशन जारी, नए आरोप भी लगे
सोनम वांगचुक के समर्थन में कुछ छात्र अब भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत पहले से ज्यादा कमजोर हो रही है। दूसरी ओर अभिजीत दीपके ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया और खुद भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा कर दी।
Created On :   18 July 2026 4:03 PM IST













