Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की पत्नी ने की चिट्ठी लिखकर दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली...'

सोनम वांगचुक की पत्नी ने की चिट्ठी लिखकर दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग, कहा- जांच रिपोर्ट नहीं मिली...
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने सफदरगंज हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को चिट्ठी लिखकर दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर उनके परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है। उनकी पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को पत्र भेजकर उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी परिवार को नहीं दी जा रही है, जिससे भरोसा कम होता जा रहा है।

पोटेशियम लेवल में आई गिरावट पर उठाए सवाल

पत्र में बताया गया है कि शनिवार सुबह अस्पताल की मेडिकल टीम ने जानकारी दी कि सोनम वांगचुक का पोटेशियम लेवल घटकर 2.9 रह गया है। जबकि 17 जुलाई की शाम 4:16 बजे हुई जांच में यही लेवल 4.3 था। परिवार का कहना है कि इतनी जल्दी आई इस गिरावट की वजह साफ की जानी चाहिए। इसी बात को लेकर उन्होंने चिंता भी जताई है।

मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिलने का आरोप

गीतांजलि डी. अंगमो ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अस्पताल से जांच रिपोर्ट की डिजिटल और हार्ड कॉपी मांगी थी, लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। उनका यह भी कहना है कि पिछले 20 दिनों से सोनम वांगचुक की सेहत पर नजर रखने वाले डॉक्टरों को भी अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई। परिवार का मानना है कि इलाज के दौरान पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। परिवार का कहना है कि इलाज से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं किए जाने की वजह से अब उनका भरोसा कमजोर पड़ गया है। ऐसे में उन्होंने फैसला किया है कि सोनम वांगचुक को बेहतर इलाज और जरूरी मेडिकल जांच के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन से जल्द डिस्चार्ज की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई है।

Created On :   18 July 2026 3:21 PM IST

Tags

Next Story