Sonam Wangchuk's Hunger Strike: अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, CJP प्रमुख बोले - 'नीला मेरा रंग है'

अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, CJP प्रमुख बोले - नीला मेरा रंग है
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस उठाकर ले गई और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान एक महिला ने उन पर स्याही फेंक दी।

महिला के स्याही फेंकने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दीपके ने लिखा, 'नीला मेरा रंग है…जय भीम।'

इससे पहले आज सुबह करीब 7 बजे पुलिस सिविल ड्रेस में जंतर-मंतर पहुंची थी और वांगचुक को सफेद चादर में उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। इस दौरान वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया, जिससे माहौल तनाव पूर्ण हो गया।

कैसी है वांगचुक की तबीयत?

अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। उनमें डिहाइड्रेशन, पोटैशियम की कमी और कीटोन का लेवल बढ़ने की समस्या पाई गई है। कीटोन का लेवल भूखा रहने से बढ़ सकता है। लेकिन डिहाइड्रेशन के साथ इसके बहुत ज़्यादा बढ़ जाने से किडनी के काम करने की क्षमता बुरी तरह प्रभावित होती है। इसके अलावा मेटाबॉलिज़्म से जुड़ी दूसरी समस्याएं भी पैदा होने का खतरा बढ़ सकता है।

अस्पताल प्रशासन की ओर से वांगचुक के परिवार को लगातार ये समझाइश दी जा रही है कि बिना देरी किए इलाज शुरू करने की परमिशन दी जाए।

Created On :   18 July 2026 3:39 PM IST

Tags

Next Story