CJP संस्थापक की बड़ी घोषणा: 'मैं भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद अभिजीत दिपके का ऐलान, मंच पर फूट-फूटकर लगे रोने

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भूख हड़ताल के 21वें दिन एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के जंतर-मंतर से हटा दिया। पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई है। इस एक्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने खुद भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। इसी के साथ उन्होंने साफ-साफ कहा है कि आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, एक वीडियो में उन्हें मंच पर रोते हुए देख जा सकता है।
यह भी पढ़े -'जब पक्ष बर्बाद हो गया, सारे विधायक चले गए...' BJP नेता ने उद्धव ठाकरे पर राम रक्षा आंदोलन को लेकर किया हमला
CJI के संस्थापक ने क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा कि मैं आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि पीछे न हटें। यह आंदोलन और बड़ा होगा। उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है। मैं सभी से जंतर-मंतर से कहना चाहता हूं कि हमारा आंदोलन यहां से जारी रहेगा और हम 20 जुलाई को तय अपना मार्च आगे बढ़ाएंगे।
AISF-SFI ने दिया साथ
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के सदस्य दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।
हाईकोर्ट और डॉक्टरों ने जताई थी चिंता
दो दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की सेहत पर चिंता जताई थी। अदालत ने प्रशासन को हर दिन उनकी मेडिकल जांच कराने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि किसी भी व्यक्ति की जान सबसे जरूरी है। डॉक्टरों ने भी बताया था कि लगातार भूखे रहने की वजह से उनकी हालत बहुत कमजोर हो गई है और तुरंत इलाज जरूरी है।
समर्थकों का विरोध जारी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद उनके समर्थकों और कुछ छात्र संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना है कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘संसद चलो’ मार्च को लेकर उनका फैसला नहीं बदला है और आगे की योजना जारी रहेगी।
Created On :   18 July 2026 10:50 AM IST












