Maharashtra Politics: 'जब पक्ष बर्बाद हो गया, सारे विधायक चले गए...' BJP नेता ने उद्धव ठाकरे पर राम रक्षा आंदोलन को लेकर किया हमला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) राम रक्षा आंदोलन करने वाले हैं। इसको लेकर बीजेपी नेता नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि राम मंदिर, हनुमान चालीसा, बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा वाली पार्टी शिवसेना बिखर गई है। इसके साथ ही उन्होंने कई सवाल भी उठाए हैं। साथ ही उन्होंने अमरावती पहुंचने और हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा के पाठ के लिए निमंत्रण दिया है।
यह भी पढ़े -केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा - राजनीति की तरह दिखावे के लिए नहीं, संकल्प के साथ करें पौधारोपण
हनुमान चालीस आंदोलन को किया याद
बीजेपी नेता ने कहा, "जनाब उद्धव ठाकरे जी, जो जनाब हो गए हैं, और जिस तरीके से वह राम रक्षा और हनुमान चालीसा के नारे लगा रहे हैं, उनके आसपास उनके कार्यकर्ता भी नारे लगा रहे हैं। मैं उनसे इतना सवाल पूछना चाहूंगी कि जब भगवान श्रीराम के भव्य राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी, तब उद्धव ठाकरे जी क्यों नहीं गए?"
नवनीत राणा ने अपने पुराने हनुमान चालीस आंदोलन को याद करते हुए कहा, "उद्धव ठाकरे जी जब मुख्यमंत्री थे, तब यही राम भगवान और राम जी के सबसे बड़े भक्त, हनुमान चालीसा के नाम पर 14 दिन जेल में डाले गए। 14 दिन जेल में इसलिए डाला गया क्योंकि उन पर देशद्रोह और राजद्रोह लगाया गया। वही जनाब उद्धव ठाकरे जी आज राम रक्षा नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने पक्ष की रक्षा करने निकले हैं।"
यह भी पढ़े -'सिर्फ मीडिया के सामने नौटंकी करना और छवि को...' सोनम वांगचुक से जुड़े बयान पर क्या बोले BJP नेता?
पक्ष हुआ बर्बाद
भाजपा नेता का कहना है, "जब पक्ष बर्बाद हो गया, सारे विधायक चले गए, सारे सांसद चले गए और बचे सिर्फ वह खुद और उनका बेटा, उसके बाद जाकर उन्हें राम रक्षा याद आई। इसलिए मैं जनाब उद्धव ठाकरे जी को निमंत्रण देती हूं कि अमरावती आइए। हनुमानगढ़ी पर आइए. वहां आपका स्वागत भी किया जाएगा और हम सब साथ बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी करेंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "जनाब उद्धव ठाकरे जी ने बालासाहेब ठाकरे जी के विचार तो कब के छोड़ दिए। पक्ष बर्बाद होने के बाद राम जी और हनुमान जी याद आए। इसलिए मुझे लगता है कि जनाब उद्धव ठाकरे जी के नाम से 'जनाब' हटने के लिए शायद अगला जन्म लगेगा।"
Created On :   17 July 2026 9:17 PM IST













