Chirag Paswan On Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बयान, बोले- 'शिक्षा व्यवस्था में हम भी सुधार चाहते हैं'

सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बयान, बोले- शिक्षा व्यवस्था में हम भी सुधार चाहते हैं
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोनम वांगचुक को लेकर विपक्षियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जो लोग उनका इस्तेमाल कर रहे हैं वो गलत है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर- मंतर पर सोनम वांगचुक का आमरण अनशन जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (आर) प्रमुख चिराग पासवान ने सोनम वांगचुक के अनशन पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी सोनम वांगचुक का सम्मान करते हैं लेकिन बाकी राजनीतिक दल उनके नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहीं हैं। ऐसे दल जो खुद अपनी समाप्ती के कगार पर हैं वह सोनम वांगचुक के चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हम सभी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता चाहते हैं- चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि हम मानते हैं नीट परीक्षा में गड़बड़ूी हुई, पेपर लीक हुआ। दोबारा हुई परीक्षा में हमने सुनिश्चत किया कि कोई गड़बड़ूी न हो। बातों को रखने का लोकतंत्र में एक तरीका है। कौन नहीं चाहता कि शिक्षा व्यवस्था पारदर्शी हो? हम सभी चाहते हैं शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर कोई चूक हुई है तो आप सुझाव दीजिए हम उस पर काम करेंगे। जवाबदेही भी तय की जाएगी।आप प्रदर्शन करें, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें, सरकार के समक्ष अपनी बातों को रखे, हर चीज पर बातचीत और चर्चा हो सकती है।

दूसरे दल सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंक रहे

मीडिया से बातचीत के दौरान पटना में चिराग ने कहा कि जिस तरीके से दूसरे राजनीतिक दल सोनम वांगचुक जी के चेहरे का इस्तेमाल कर अपनी राजनीति साधने का प्रयास कर रहे हैं, ये गलत है। एक दृश्य तैयार किया गया है, जिसमें दबाव बनाकर ऐसे दलों को शामिल किया गया जो खुद हाशिए पर हैं, ये गलत है।

Created On :   17 July 2026 7:11 PM IST

Tags

Next Story