Mrityunjay Tiwari: RJD से इस्तीफा देते ही BJP से मिला ऑफर, भाजपा प्रवक्ता ने कह दी बड़ा बात

डिजिटल डेस्क, पटना। लालू प्रसाद यादव के करीबी मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने गुरुवार (16 जुलाई) को प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने उनको पार्टी में आने का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा अगर मृत्युंजय तिवारी बीजेपी में आते हैं तो उनका स्वागत है।
बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा, "मृत्युंजय तिवारी आरजेडी के प्रवक्ता थे और पूरी मजबूती के साथ आरजेडी की बात को रखते थे, समर्पित भाव से काम करते थे, जिस पार्टी में सम्मान न हो उस जगह पर रहने की आवश्यकता नहीं है। मुझे लगता है कि मृत्युंजय तिवारी जी ने देर-सवेर जो भी फैसला लिया है अच्छा लिया है।"
'तो निश्चित तर पर हम लोग स्वागत करेंगे'
आगे उन्होंने कहा, "अगर मृत्युंजय तिवारी भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ना चाहेंगे तो स्वागत करेंगे। अभी उन्होंने तय नहीं किया है, लेकिन इच्छा प्रकट करेंगे तो निश्चित तौर पर हम लोग स्वागत करेंगे।"
मृत्युंजय तिवारी ने इस्तीफा क्यों दिया?
अपने बयान के अंत में मृत्युंजय तिवारी ने कहा हमने बुरे दिनों में आरजेडी का साथ दिया था। अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहण किया और आरजेडी की नीतियों को आगे बढ़ाया, लेकिन पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने दीमक की तरह चाटकर बर्बाद कर दिया। ऐसे लोगों से अगर तेजस्वी यादव घिरे हैं तो फिर हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में रहना उचित नहीं है।
गौरतलब है कि RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। पार्टी में वह ब्राह्मण के तौर पर बड़ा चेहरा माने जाते हैं। उनके पार्टी झोड़ने से तेजस्वी यादव और लालू को बड़ा झटका लगा है।
Created On :   17 July 2026 12:49 AM IST








