वांगचुक का अनशन: दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब, आज फिर होगी पीआईएल पर सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब, आज फिर होगी पीआईएल पर सुनवाई
दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का आज 19 वां दिन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का आज 19 वां दिन है, राष्ट्रीय राजधानी के प्रदर्शन स्थल से उनके कुछ वीडियों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिनमें साफ दिखाई दे रहा है कि वांगचुक का वजन काफी कम हो गया है। भूख हड़ताल के 19वें दिन दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है, बीते दिन भी सुनवाई हुई थी। आपको बता दें जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक बीती 28 जून से आमरण अनशन कर रहे हैं। वो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

सीजेपी ने घोषणा की है कि वह संसद के मानसून सत्र के पहले दिन, यानी 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद भवन तक एक शांतिपूर्ण मार्च निकालेगी। सीजेपी ने देश भर के छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से इस मार्च में शामिल होने की अपील की है। इस आंदोलन की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाना है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक के समर्थन में भूख हड़ताल कर रहे हैं। आज उनके अनशन का 19 वां दिन हैं। पार्टी संस्थापक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मई में हुई परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का जीवन प्रभावित हुआ।

पिटीशन सोशल वर्कर और वकील राकेश कुमार सैनी ने दाखिल की है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कोर्ट से केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश देने की मांग की है कि वांगचुक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाए और उनकी जान बचाने के लिए जरूरत पड़ने पर उन्हें फोर्स-फीडिंग दिया जाए।

दूसरी तरफ वांगचुक ती बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही है। उनका शरीर अधिक वजन घटने से बेहद कमजोर हो गया है। उनकी मांसपेशियों में भी दर्द हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिस दिन से भूख हड़ताल पर बैठे है, तब से उनका वजन साढ़े आठ किलोग्राम कम हो चुका है। उनका ब्लड प्रेशर भी कम होना बताया जा रहा है।

सोनम वांगचुक द्वारा की जा रही भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। पीआईएल पर कल मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की बेंच ने सुनवाई की। दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिस पर आज सुनवाई होनी है।

Created On :   16 July 2026 10:53 AM IST

Tags

Next Story