CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी ने 16 जुलाई को बुलाई सामूहिक भूख हड़ताल, सोनम वांगचुक के समर्थकों से की बड़ी अपील

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते हुए 26 दिन पूरे हो गए हैं। इसी बीच पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार (16 जुलाई) को सामूहिक भूख हड़ताल करने की अपील की है। बता दें, सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे है बुधवार को उनको पूरे 18 दिन हो गए है।
दीपके ने कहा, 'सोनम वांगचुक के देशभर में जितने भी समर्थक हैं, उनसे मैं अपील करता हूं कि कल (16 जुलाई) को एक दिन की सामूहिक भूख हड़ताल पूरे देश में होनी चाहिए। जो भी लोग हंगर स्ट्राइक करेंगे, वह लोग अपनी खाली थाली की फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करेंगे।'
अभिजीत दीपके ने कहा, 'सोनम वांगचुक के देशभर में जितने भी समर्थक हैं, उनसे मैं अपील करता हूं कि कल (16 जुलाई) को एक दिन की सामूहिक भूख हड़ताल पूरे देश में होनी चाहिए। जो भी लोग हंगर स्ट्राइक करेंगे, वह लोग अपनी खाली थाली की फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करेंगे।'
सोनम वांगचुक का वजन कितना घट गया?
वांगचुक का वजन घटकर 57.15 किलोग्राम रह गया है। पिछले 24 घंटे में उनका वजन 400 ग्राम कम हुआ है। भूख हड़ताल करने की वजह से उनका वजन 8.9 किलोग्राम कम हो चुका है। मेडिकल से मिली जानकारी के मुताबिक उनका ब्लड प्रेशर 105/76, रक्त शुगर लेवल 80 एमजी/डीएल और ऑक्सीजन लेवल 97 फीसदी दर्ज किया गया।
सोनम वांगचुक पहले भी कर चुके हैं अनशन
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं, इससे पहले वे लद्दाख से जुड़े मामलों में दो बार लंबा अनशन कर चुके हैं। साल 2024 में उन्होंने भीषण ठंड के बीच 21 दिन का अनशन किया था। इसके बाद उस साल ही 16 दिन तक एक बार फिर से भूख हड़ताल की थी। उनकी मांग थी कि लद्दाख को राज्य का दर्जा दिया जाए, उसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए और वहां के पर्यावरण की भी सुरक्षा को बेहतर किया जाए।
Created On :   16 July 2026 12:20 AM IST










