Khesari Lal Yadav: बंटी यादव और पंकज यादव हत्या मामले पर बोले खेलारी, कहा- परिवार जिस दर्द से गुजर रहा कल्पना करना कठिन

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजधानी पटना में दो युवको दो युवकों बंटी यादव और छपरा के रहने वाले पंकज यादव पर सियासत उबाल पर है। इसी बीच भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने बुधवार (15 जुलाई) को घटना का जिक्र कर सरकार पर निशाना साधा है।
खेसारी लाल यादव ने कहा, "बंटी और पंकज की निर्मम हत्या की घटना ने मन को अत्यंत व्यथित और आक्रोशित किया है। किसी भी सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। पीड़ित परिवार जिस असहनीय दर्द और पीड़ा से गुजर रहा है, उसकी कल्पना भी कठिन है।"
'जिस प्रकार भारत तिवारी'
एक्स पोस्ट के जरिए वे आगे कहते हैं, "जिस प्रकार भारत तिवारी जी को न्याय दिलाने के लिए देश के हर कोने से हम सभी ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की थी, उसी प्रकार आज आवश्यकता है कि हम सभी जाति, धर्म, वर्ग और राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर बंटी और पंकज के परिवार के लिए भी न्याय की मांग करें।" बता दें, कि भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद बिलौटी (भोजपुर) पहुंचकर खेसारी लाल यादव ने उनके परिजनों से मुलाकात की थी।
खेसारी लाल यादव ने कहा, "मैं सीएम सम्राट चौधरी जी से भी आग्रह करता हूं कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित कर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाए, ताकि समाज में कानून के प्रति विश्वास और मजबूत हो।"
Created On :   16 July 2026 1:45 AM IST











