Maharashtra News: शरद पवार के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर बोले कांग्रेस नेता, मुझे पता लेकिन उन्हें खुद करना चाहिए क्लेरिफाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक एनसीपी नेता शरद पवार के एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता राशिद अल्वी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा हम जानते हैं शरद पवार बहुत बड़े नेता हैं। वह किसी दल में नहीं जाएंगे लेकिन मैं चाहता हूं कि खुद शरद पवार खुल कर बोलें।
कांग्रेस के सीनियर नेता राशिद अल्वी ने कहा, "शरद पवार की हम बहुत इज्जत करते हैं। देश के बड़े नेता हैं। लेकिन मैं बार-बार कह चुका हूं कि शरद पवार को क्लेरिफाई करना चाहिए। कभी चर्चा आती है कि वो हमारे साथ कांग्रेस में अंदर आ रहे हैं, कभी चर्चा आती है कि विपक्ष के साथ जा रहे हैं।"
'अगर ये कानून संसद के अंदर पास हो जाता है तो वो'
इसके आगे उन्होंने कहा, "जहां बीजेपी का सवाल है वो डिलिमिटेशन (परिसीमन) बिल और महिला आरक्षण का मुद्दा लेकर आएगी। बीजेपी एजेंसियों का इस्तेमाल करेगी। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, अथाह काला धन भी इस्तेमाल कर सकती है। वो विपक्ष के सांसदों को लेकर कोशिश करेगी कि वॉकआउट कर जाएं। इस कानून को पास कराकर अपनी मर्जी से भारत की तमान कॉन्सिट्यूएंसी का परिसीमन करेगी। मेरा मानना है कि अगर ये कानून संसद के अंदर पास हो जाता है तो वो दिन भारत की तारीख का सबसे खराब दिन होगा। उस दिन देश का लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।"
परिसीमन बिल क्या है?
जनसंख्या बढ़ने की वजह से सीटों की संख्या में बदलाव
लोकसभा की संख्या का पुनर्गठन
अधिकतम संख्या 850 करने की तैयारी
अभी जनसंख्या के आधार पर सीट बदलाव की चर्चा
मांग है कि मौजूदा सीटों की संख्या दोगुनी कर दी जाए
जनसंख्या के हिसाब से हुआ तो दक्षिण भारत को नुकसान की आशंका
Created On :   16 July 2026 2:20 AM IST











